1. Hindi News
  2. बिहार
  3. '2-3 बार कल्याण कर दिया, अब सब रास्ते बंद हैं' नीतीश कुमार को लेकर तेजश्वी यादव का बयान

'2-3 बार कल्याण कर दिया, अब सब रास्ते बंद हैं' नीतीश कुमार को लेकर तेजश्वी यादव का बयान

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 09, 2024 09:01 pm IST,  Updated : Sep 09, 2024 09:01 pm IST

नीतीश कुमार ने जनवरी 2024 में पाला बदला था। उन्होंने अपना मंत्रिमंडल भंग कर दिया था और एनडीए में शामिल होकर दोबारा राज्य में सरकार बनाई थी। उन्होंने नौवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

Nitish Kumar tejashwi yadav- India TV Hindi
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव Image Source : PTI

बिहार के पुर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि वह आने वाले समय में नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे। नीतीश के साथ गठबंधन को लेकर सवाल पूछे जाने पर तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने 2-3 बार कल्याण कर दिया है, लेकिन अब सब रास्ते बंद हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश पहले गिड़गिड़ा कर पैर पकड़ते है कि हमको ले लीजिए और फिर पलट जाते हैं। ऐसे में अब नीतीश जी को लेने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।

नीतीश कुमार ने जनवरी 2024 में पाला बदला था। उन्होंने अपना मंत्रिमंडल भंग कर दिया था और एनडीए में शामिल होकर दोबारा राज्य में सरकार बनाई थी। उन्होंने नौवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले वह राजद के साथ गठबंधन सरकार में थे। इस सरकार में तेजस्वी यादव उनके मुख्यमंत्री थे। 

2020 में एनडीए गठबंधन में सीएम बने थे नीतीश

2020 में बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू एनडीए गठबंध का हिस्सा थी। राज्य की 243 सीटों में से 125 सीटें एनडीए के खाते में गई थीं और गठबंधन ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। बीजेपी को 74 और जेडीयू को 43 सीटें मिली थीं। हालांकि, बाद में नीतीश कुमार ने पाला बदलकर 75 सीटें जीतने वाली राजद के साथ गठबंधन कर लिया था, लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वह फिर से बीजेपी के साथ गठबंधन में शामिल हो गए। अहम बात यह है कि मौजूदा समय में नीतीश कुमार के समर्थन के दम पर ही केंद्र में एनडीए गठबंधन की सरकार बनी हुई है।

2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि नीतीश फिर से पाला बदल सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।