Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. कैमूर में मिला अवैध हथियारों का जखीरा, 3700 कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कैमूर में मिला अवैध हथियारों का जखीरा, 3700 कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Edited By: Shakti Singh Published : Jun 26, 2025 07:57 am IST, Updated : Jun 26, 2025 07:57 am IST

पुलिस ने बताया कि हथियारों की अवैध तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुए लोगों के खिलाफ पहले से कोई मामला नहीं दर्ज है, लेकिन एक व्यक्ति के पिता के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

cartridges- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV तस्करों से बरामद कारतूस

बिहार के कैमूर में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मोहनिया थाना क्षेत्र के समेकित चेक पोस्ट के पास एक ब्रेजा कार से 3700 पिस अवैध कारतूस को जब्त किया है। कार सवार दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों से पूछताछ में पता चला कि कारतूस उत्तर प्रदेश के कानपुर से बिहार के नालंदा ले जाया जा रहा था। इनकी निशानदेही पर नालंदा में भी छापेमारी की गई। वहां से भी 740 कारतूस पकड़ने की जानकारी मिल रही है। 

गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के औरैया जिला के स्वर्गीय रामशरण शर्मा का 38 वर्षीय पुत्र शत्रुघन शर्मा और बिहार के नालंदा जिला के मोरा तालाब गांव के राजेंद्र प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र कुमार अभिजीत बताया जा रहा है। इनके पास से 3700 पिस जिंदा कारतूस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड और मोबाइल को पुलिस ने जप्त किया है। सभी कारतूस पिस्तौल और राइफल में इस्तेमाल होने वाले बताए जा रहे हैं। तस्करों ने उत्तर प्रदेश से अंकल जी के यहां से कारतूस लाने की बात स्वीकार की है। 

पुलिस का बयान

कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर बताया वाराणसी की तरफ से एक उजला रंग का ब्रेजा कार से अवैध कारतूस के परिवहन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आलोक में कैमूर पुलिस एवं विशेष कार्य बल पटना द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए रविवार की देर शाम कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक गाड़ी को लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस की टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया। वाहन में चालक सहित दो व्यक्ति मौजूद थे, जिनको गिरफ्तार किया गया। पूछने पर वाहन के डिक्की में नट बोल्ट से कस कर अवैध कारतूस छुपा कर परिवहन करने की बात बताई गई। 

मैकनिक की मदद से निकाले कारतूस

पुलिस अधिकारी ने बताया "स्थानीय मैकेनिक के सहयोग से उस वाहन के पीछे की डिक्की से कुल 64 पारदर्शी प्लास्टिक के पैकेट भूरे रंग के टेप से बंधा हुआ बरामद किया गया। जिसमें कारतूस की गिनती करने पर 3700 कारतूस बरामद हुआ है। बरामद कारतूस के संबंध में दोनों व्यक्तियों द्वारा कोई कागजात नहीं दिखाया गया। इन दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।"

आरोपी के पिता पर भी हथियार तस्करी का मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नालंदा के रहने वाले कुमार अभिजीत के पिता पर भी अवैध कारतूस परिवहन का मामला पहले से बिहार के थाने में दर्ज है। इन लोगों से पूछताछ के बाद उनके गांव नालंदा में भी छापेमारी की गई। वहां से भी 740 पिस कारतूस बरामद हुआ है। आगे कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपी यूपी के अंकल जी के यहां से कारतूस लाने की बात बता रहे हैं। जांच की जा रही है। 

(कैमूर से मुकुल जायसवाल की रिपोर्ट)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement