1. Hindi News
  2. बिहार
  3. इंडिया टीवी के एग्जिट पोल पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- बिहार की जनता ने राजद की मंशा पर पानी फेर दिया

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- बिहार की जनता ने राजद की मंशा पर पानी फेर दिया

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Avinash Rai
 Published : Jun 02, 2024 01:43 pm IST,  Updated : Jun 02, 2024 01:43 pm IST

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया टीवी के एग्जिट पोल पर कहा कि मोदी जी की गारंटी पर लोगों को विश्वास है। राजद की अराजकता को रोकने के लिए मोदी जी के और नीतीश जी के नेतृत्व को वोट देने का संकल्प था।

India TV exit poll Deputy CM Vijay Sinha said The people of Bihar foiled RJD's intentions- India TV Hindi
एग्जिट पोल पर विजय सिन्हा ने दिया बयान Image Source : FILE PHOTO

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सातों चरण के मतदान सफलतापूर्वक संपन्न कराए जा चुके हैं। 1 जून को इंडिया टीवी सीएनएक्स की तरफ से एग्जिट पोल्स भी जारी किए गए। इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक,  एनडीए गठबंधन 371-401 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं इंडी गठबंधन 109-139 सीटों पर ही सिमट सकती है। वहीं अन्य दलों के हिस्से 28-38 सीटें आ सकती हैं। इस बीच अब बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने इंडिया टीवी के एग्जिट पोल पर कहा कि अनुमान जब परिणाम में बदलेगा, गुजरात में जैसे सामान्य बहुमत मिल रहा था, अब अपार बहुमत मिल गया, मध्य प्रदेश में सामान्य बताया जा रहा था पर अपार बहुमत मिला, छत्तीसगढ़ में तो अनुमान जो है वह गलत नहीं है, लेकिन यह अनुमान जब परिणाम में बदलेगा तो वह चौंकाने वाला होगा।

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल पर क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

उन्होंने कहा कि मोदी जी के गारंटी पर लोगों को विश्वास है। मैं 562 गांव के अंदर गया हूं। 37 लोकसभा क्षेत्रों के अंदर मैंने घूमा है। राजद की हार्डकोर वोटर हैं महिलाएं। वो भी कह रही हैं कि मोदी जी को जिताना है। जहानाबाद जैसी जगह जहां उम्मीदवार से लोगों की शिकायत थी। फिर भी बहुत हद तक जो एनडीए गठबंधन के वोटर थे, लेकिन नेतृत्व से नाराजगी उनकी नहीं थी। राजद की अराजकता को रोकने के लिए मोदी जी के और नीतीश जी के नेतृत्व को वोट देने का संकल्प था। 

विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है। इस लोकतंत्र की जननी की भूमि पर परिवारवाद की जमींदारी और अपनी पार्टी को गुलाम के तरह और बंधुआ मजदूर की तरह रखने वाला व्यक्ति किसी प्रतिभा को उभरने नहीं देगा। अकेले हम प्रचार करेंगे ताकि मेरा नाम होगा। हेलीकॉप्टर का होटल बना दिया, ऐसी मानसिकता पर ब्रेक लगाना बहुत जरूरी है। उम्मीद है कि एग्जिट पोल का अनुमान सही होगा। कुछ हद तक उनको (राजद) लगा होगा कि उन्हें सफलता मिल गई। लेकिन बिहार लोकतंत्र की जननी भूमि है। यहां की जनता बड़े-बड़े नेताओं से भी ज्यादा ज्ञान है। बिहार की जनता ने उनकी मंशा पर पानी फेर दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।