1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार : दानापुर पीपा पुल से गंगा नदी में गिरी जीप, 9 लोगों की मौत

बिहार : दानापुर पीपा पुल से गंगा नदी में गिरी जीप, 9 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 23, 2021 01:49 pm IST,  Updated : Apr 23, 2021 01:49 pm IST

बिहार के पटना से सटे दानापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गंगा नदी पर बने पीपा पुल पर से एक जीप के गंगा नदी में गिर जाने से नौ लोगों की मौत हो गई। अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। 

बिहार : पीपा पुल से गंगा नदी में गिरी जीप, 9 लोगों की मौत- India TV Hindi
बिहार : पीपा पुल से गंगा नदी में गिरी जीप, 9 लोगों की मौत Image Source : PTI

पटना: बिहार के पटना से सटे दानापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गंगा नदी पर बने पीपा पुल पर से एक जीप के गंगा नदी में गिर जाने से नौ लोगों की मौत हो गई। अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह एक शादी समारोह में भाग लेकर कुछ लोग एक जीप पर सवार होकर वापस दानापुर लौट रहे थे। इसी दौरान पीपापुल पर जीप चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और जीप गंगा नदी में जा गिरी।

दानापुर के थाना प्रभारी ए. के साह ने बताया, "अब तक नौ शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी भी आठ से नौ लोग लापता बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है।"

घटनास्थल पर पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव और दानापुर विधायक रीतलाल यादव भी मौजूद है। वही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जीप पर 15 से अधिक लोग सवार थे। कुछ लोगों के तैरकर बाहर आने की बात बताई जा रही हैं।

इनपुट-आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।