1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सोनिया गांधी आतंकवादियों के लिए आंसू बहा रही थीं- बाटला हाउस एनकाउंटर को याद कर बोले जेपी नड्डा

सोनिया गांधी आतंकवादियों के लिए आंसू बहा रही थीं- बाटला हाउस एनकाउंटर को याद कर बोले जेपी नड्डा

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 25, 2024 07:12 am IST,  Updated : Apr 25, 2024 08:22 am IST

जेपी नड्डा ने कहा कि बाटला हाउस में आतंकवादी मारे गए थे। उनकी मौत पर सोनिया गांधी रो रही थीं। उनका आतंकवादियों के साथ क्या संबंध है। उन्हें आतंकवादियों में क्या अच्छा लगता है।

JP Nadda- India TV Hindi
चुनावी सभा के दौरान जेपी नड्डा Image Source : X/JPNADDA

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी आतंकवादियों के मरने पर रोती हैं। नड्डा के अनुसार 2008 बाटला हाउस एनकाउंटर में आतंकी मारे गए थे और इसके बाद सोनिया गांधी रो रही थीं। बिहार के मधुबनी में दूसरे चरण के मतदान से पहले नड्डा ने कांग्रेस से पूछा कि देशद्रोहियों के साथ उनका क्या नाता है। उनकी इस सहानुभूति की वनजह क्या है और वह उनमें क्या पंसद करते हैं।

 19 सितंबर 2008 के दिन दिल्ली पुलिस ने इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकवादियों को पकड़ने के लिए एक ऑपरेशन चलाया था। इसमें दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा और दो आतंकी (अतीफ और साजिद) की मौत हो गई थी।

देश विरोधी ताकतों का साथ देती है कांग्रेस

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी हमेशा ही उन लोगों के साथ खड़े होते हैं, जो देश को कमजोर करते हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह घमंडी गठबंधन है। अंत में उन्होंने जनता से सवाल पूछा कि क्या वह इस गठबंधन को वोट देंगे।

पीएम मोदी ने बदली राजनीति

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने देश की राजनीति को बदला है। 10 साल में उनके काम के चलते अब चुनाव विकासवाद के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले चुनाव जाति, क्षेत्र और अलग-अलग वर्ण के आधार पर लड़ा जाता था, लेकिन मोदी ने इसमें बदलाव किया है। बिहार में कुल 40 लोकसभा सीट हैं और यहां सभी सात चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में 19 अप्रैल को जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद में मतदान हो चुका है।

यह भी पढ़ें-

पटना में जेडीयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या, स्थानीय लोगों का हंगामा

हैदराबाद से चुनाव लड़ रहीं BJP उम्मीदवार माधवी लता के पास कितनी संपत्ति? ओवैसी से है मुकाबला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।