1. Hindi News
  2. बिहार
  3. घर के आंगन में एक साथ निकल आए किंग कोबरा और अजगर, मचा हड़कंप, देखें VIDEO

घर के आंगन में एक साथ निकल आए किंग कोबरा और अजगर, मचा हड़कंप, देखें VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 05, 2026 09:31 pm IST,  Updated : Aug 05, 2026 09:31 pm IST

बिहार के बगहा में एक घर के पास से किंग कोबरा और अजगर निकलने से हड़कंप मच गया और अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Bagaha- India TV Hindi
बगहा में किंग कोबरा और अजगर निकलने से हड़कंप Image Source : REPORTER INPUT

बगहा: बिहार के बगहा स्थित एक जगह से किंग कोबरा और अजगर के बाहर निकलने से हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलने पर मौके पर सर्प मित्र मुरारी कुमार पहुंचे और उन्होंने कोबरा और अजगर को रेस्क्यू किया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

बगहा के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के गोनौली वन क्षेत्र में मंगलवार की रात 9 बजे एक बार फिर एक सांप और अजगर के निकलने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही गोनौली वन क्षेत्र के प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर मुरारी कुमार मौके पर पहुंचे और सूझबूझ व सावधानी के साथ दोनों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

गौरतलब है कि नितेश कुमार का घर गोनौली वन प्रक्षेत्र कार्यालय के ठीक सामने स्थित है। यही कारण है कि वन क्षेत्र से सटे होने के कारण उनके घर के आसपास अक्सर वन्यजीवों की आवाजाही देखी जाती है।

बताते चलें कि लगभग दो वर्ष पूर्व भी नितेश कुमार के घर के परिसर से एक विशालकाय किंग कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया था, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हुई थी। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि घर या आसपास किसी भी प्रकार का सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई दे, तो घबराएं नहीं और उसे पकड़ने का प्रयास बिल्कुल न करें। तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू किया जा सके।

किंग कोबरा और अजगर कितना खतरनाक होते हैं?

किंग कोबरा विषैला होने के कारण इंसानों के लिए ज्यादा खतरनाक माना जाता है, जबकि अजगर गैर-विषैला होता है। किंग कोबरा इसलिए ज्यादा खतरनाक होता है क्योंकि इसका जहर मुख्य रूप से न्यूरोटॉक्सिक होता है। इसके जहर से पीड़ित व्यक्ति का नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है। इससे सांस रुकना और कार्डियक फेल्योर जैसी चीजें हो सकती हैं और इंसान की मौत हो सकती है। इलाज न मिले तो मौत 30 मिनट से कुछ घंटों में हो सकती है।

वहीं अजगर गैर विषैला होता है। ये अपने शिकार को अपने शरीर से लपेटकर मारता है। ऐसा करने से शिकार के खून का प्रवाह बंद हो जाता है या फिर शिकार सांस नहीं ले पाता है। कई बार अजगर की जकड़न इतनी ज्यादा होती है कि शिकार की हड्डियां भी टूट सकती हैं। इससे पहले भी बगहा से एक खबर आई थी, जहां रेस्क्यू के दौरान एक महिला को सांप ने डस लिया था।  (रिपोर्ट-अमित कुमार)

ये भी पढ़ें- 

बेटे को सांप ने डसा तो मां ने मुंह से जहर चूसकर निकाला, दोनों की हालत गंभीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।