1. Hindi News
  2. बिहार
  3. PM मोदी ने तेजस्वी यादव को फोन कर पूछा- कैसे हैं लालू यादव? फिर कही ये बात

PM मोदी ने तेजस्वी यादव को फोन कर पूछा- कैसे हैं लालू यादव? फिर कही ये बात

 Written By: Nitish Chandra
 Published : Jul 05, 2022 09:56 pm IST,  Updated : Jul 06, 2022 06:21 am IST

Lalu Yadav Admit in Hospital: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को फोन कर लालू यादव की सेहत की जानकारी ली।

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • पीएम ने लालू यादव की सेहत के बारे में तेजस्वी से पूछा
  • पीएम का जब फोन आया तब तेजस्वी अस्पताल में थे
  • लालू यादव पटना के पारस अस्पताल में इलाजरत हैं

Lalu Yadav Admit in Hospital: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज पटना के पारस अस्पताल में चल रहा है। उन्हें देखने और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने को लेकर नेताओं का अस्पताल में आना-जाना लगा हुआ है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को फोन कर लालू यादव की सेहत की जानकारी ली। पीएम मोदी ने लालू प्रसाद यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त प्रधानमंत्री का फोन आया उस समय तेजस्वी यादव पारस अस्पताल में अपने पिता लालू यादव के पास ही थे। तब तेजस्वी यादव डॉक्टरों से लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में राय मशविरा ले रहे थे। बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक नहीं है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा सकता है।

लालू यादव को ICU में रखा गया है

दो दिन पहले गिरने की वजह से कंधे में चोट लगने के कारण लालू यादव पटना के पारस अस्पताल में इलाजरत हैं। यहां उन्हें ICU में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि लालू प्रसाद यादव रविवार को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित अपनी पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर सीढ़ियों से गिर गए थे। सीढ़ियों से फिसलने के बाद लालू यादव बुरी तरह घायल हो गए थे। इस हादसे में उनका दाहिना कंधा टूट गया था। साथ पीठ और कमर में चोटें आई थीं। 

किडनी के मरीज हैं लालू यादव

विशेषज्ञों के मुताबकि, किडनी के मरीज के लिए चोट और फ्रैक्चर का इलाज परेशानी वाला है। इलाज के दौरान कई अंगों के एक साथ फेल होने का खतरा रहता है। यही कारण है कि लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर बहुत ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पहले से कई तरह की बीमारियां हैं। लालू यादव को किडनी में भी गंभीर समस्या है। वे फिलहाल पत्नी राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास में रहते हैं। वहीं, लालू यादव के चाहने वाले उनके चोटिल होने को लेकर काफी चिंतित हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।