1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सुरक्षा में कटौती से नाराज लालू परिवार, राबड़ी देवी ने सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस लौटाया

सुरक्षा में कटौती से नाराज लालू परिवार, राबड़ी देवी ने सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस लौटाया

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 06, 2026 08:58 am IST,  Updated : Jun 06, 2026 09:22 am IST

लालू, राबड़ी और तेजस्वी ने सुरक्षा में कटौती किए जाने के विरोध में अपने सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस लौटा दिया। राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने बताया कि सुरक्षाकर्मी उनके घर से थोड़ी दूर खड़े हैं।

Lalu Yadav- India TV Hindi
लालू यादव Image Source : PTI

लालू परिवार ने सुरक्षा में कटौती के बाद अपने सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया है। राबड़ी के सरकारी आवास यानी 10 सर्कुलर रोड के अंदर और मुख्य गेट पर अब एक भी सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं है। राबड़ी देवी ने सभी सुरक्षा कर्मियों को वहां से वापस जाने का निर्देश दिया है। हालांकि, सभी सुरक्षाकर्मी गेट से थोड़ा हटकर बाहर आकर खड़े हो गए हैं। 2 दिन पहले ही राज्य सुरक्षा समिति की सिफारिशों के आधार पर गृह विभाग ने आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी की जेड प्लस सिक्योरिटी खत्म कर दी थी।

दोनों नेताओं को अब बिहार पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था दी गई है, जिसमें एस्कॉर्ट, बुलेट प्रूफ कार और 8 से 16 गार्ड शामिल हैं। लालू यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की भी वाई कैटेगरी की सुरक्षा खत्म कर दी गई है। अब उन्हें सिर्फ एक बॉडीगार्ड दिया गया है।

तेजस्वी और बहनों की सुरक्षा बरकरार

तेजस्वी की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया। उनकी पत्नी राजश्री और बहन मीसा भारती की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया। तेजस्वी यादव को पहले की तरह वाई प्लस श्रेणी की सिक्योरिटी (एस्कॉर्ट) के साथ मिलती रहेगी। हालांकि, उसमें अब बीसैप के 1-4 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 6 बॉडीगार्ड और एस्कॉर्ट पार्टी के सदस्य शामिल होंगे। लालू की बड़ी बेटी एवं आरजेडी सांसद मीसा भारती के साथ पहले की तरह 3 बॉडीगार्ड रहेंगे। वहीं, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री को एक महिला बॉडीगार्ड की सुरक्षा दी गई है। 

अब लालू की सुरक्षा कितनी मजबूत

लालू प्रसाद यादव को अब तक जेड प्लस सुरक्षा मिलती आ रही थी। लेकिन सम्राट सरकार ने अब इसमें बदलाव करते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था दे दी है। इसमें बीसैप के 2 से 8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 2 बॉडीगार्ड, एचक्यूआरटी से पायलट और बुलेट प्रूफ कार, पटना जिला बल से एस्कॉर्ट एवं पायलट मुहैया कराया जाएगा। वहीं, उनकी पत्नी राबड़ी देवी को लालू यादव से ज्यादा सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्हें बीसैप से 2-8 हाउस गार्ड, 3 महिला बॉडीगार्ड, 3 वर्दीधारी बॉडीगार्ड, HQRT से पायलट, बुलेट प्रूफ कार, पटना जिला बल से एस्कॉर्ट और पायलट मिलेंगे।

यह भी पढ़ें-

गोविंद शर्मा मर्डर केस का मास्टरमाइंड बाबुल चौधरी दरभंगा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, खून से सना कपड़ा बरामद

कभी भी हो सकती है खान सर की गिरफ्तारी, विवादों से रहा है पुराना नाता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।