1. Hindi News
  2. बिहार
  3. रोहतास: घर में तेंदुआ घुसने से थम गईं सांसें, शिक्षिका ने कमरे में किया बंद; इलाके में दहशत का माहौल

रोहतास: घर में तेंदुआ घुसने से थम गईं सांसें, शिक्षिका ने कमरे में किया बंद; इलाके में दहशत का माहौल

 Published : Jan 31, 2024 07:36 am IST,  Updated : Jan 31, 2024 10:41 am IST

डेहरी में रिहायशी मोहल्ला कहे जाने वाले लाला कॉलोनी में घर में तेंदुए के घुस जाने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया है। घर से बाहर दरवाजे के समीप खड़ी उस घर की महिला ने दिलेरी दिखाते हुए कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।

leopard- India TV Hindi
खिड़की तोड़ने का प्रयास करता तेंदुआ Image Source : SOCIAL MEDIA

बिहार के रोहतास जिले के डेहरी शहर में मंगलवार की शाम उस समय दहशत फैल गई, जब जंगली इलाके से एक तेंदुआ वहां घुस आया। डेहरी के जगजीवन कॉलेज के पास लाला कॉलोनी में सेवानिवृत्त शिक्षिका शशिप्रभा के घर में तेंदुआ घुस गया। हालांकि, परिवार के सदस्यों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तेंदुए को एक कमरे में बंद करने में कामयाब हो गए। उन्‍होंने पुलिस को सूचित किया। डेहरी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, "हमने वन्यजीव विभाग को घटना के बारे में सूचित कर दिया है। बचाव अभियान जारी है।"

घर के अंदर खिड़की तोड़ने का प्रयास कर रहा तेंदुआ

परिवार के सदस्य कॉलोनी निवासी एन. पांडे ने कहा, "ठंड के मौसम के कारण हम घरों के अंदर रह रहे थे। अचानक हमने इलाके में एक तेंदुए के घूमने के बारे में सुना। जब हमने बाहर जाने और अधिक जानने के लिए दरवाजा खोला, तो तेंदुआ शशिप्रभा के घर में घुस गया। मैं उसे एक कमरे में बंद करने में कामयाब रहा और स्थानीय प्रशासन को सूचित किया।" मंगलवार की देर शाम जब तेंदुआ घर के कमरे में घुसा तो उस कमरे में कोई नहीं था। घर से बाहर दरवाजे के समीप खड़ी उस घर की महिला ने दिलेरी दिखाते हुए कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। लेकिन इसके बाद वह घर के अंदर खिड़की तोड़ने का प्रयास करता रहा। यह देख वहां मौजूद सभी लोग कांपने लग गए।

वन्यजीव विभाग के रोहतास क्षेत्र के एक अधिकारी ने कहा कि डेहरी के चारों ओर घने जंगल हैं और ऐसा लगता है कि तेंदुआ भोजन और पानी की तलाश में बाहर निकला है। 

दहशत में स्थानीय लोग

बता दें कि डेहरी में रिहायशी मोहल्ला कहे जाने वाले लाला कॉलोनी में घर में तेंदुए के घुस जाने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया है।  स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल कायम है। आसपास कोई पहाड़ी तथा जंगली क्षेत्र नहीं है।  लेकिन कुछ किलोमीटर की दूरी पर कैमूर की पहाड़ी तथा जंगल है। साथ ही सोन नदी का किनारा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि तेंदुआ भटकते हुए इधर पहुंच गया हो। (इनपुट- IANS)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।