1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मोतिहारी में ट्रक का सड़क पर खूनी खेल, कई लोगों को रौंदा; 5 की मौत, 6 घायल

मोतिहारी में ट्रक का सड़क पर खूनी खेल, कई लोगों को रौंदा; 5 की मौत, 6 घायल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Nov 30, 2025 02:17 pm IST,  Updated : Nov 30, 2025 02:58 pm IST

मोतिहारी जिले में एक ट्रक ने सड़क पर जा रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल भी हैं।

ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर। - India TV Hindi
ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर। Image Source : REPORTER INPUT

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर कई लोगों को रौंद दिया है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये हादसा मोतिहारी-गोपालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवा थाना क्षेत्र के दीपउ मोड़ पर हुई।  

अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक घटना रविवार दोपहर 12:30 बजे के करीब की है। यहां मोतिहारी-गोपालगंज नेशनल हाइवे पर कोटवा दिपउ मोड़ के पास ट्रक चालक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर जा रही 5 बाइकों और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक ट्रक ने कुल 11 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में अभी तक पांच लोगों की मौत होने की सूचना सामने आई है। इसके अलावा 6 लोग घायल हैं। 

पांच लोगों की मौके पर हुई मौत

घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का उपचार कराया जा रहा है। सभी घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रक के नीचे और पीछे कई बाइकें दिखाई दे रही हैं।

राजस्थान में दर्दनाक हादसा

इसी तरह की एक अन्य घटना जयपुर ग्रामीण जिले में हुई है। यहां मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर आज रतनपुरा के पास एक ट्रक और ईको कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर हालत में पाए गए। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही रायसर और मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। (इनपुट- अरविंद)

यह भी पढ़ें- 

पंजाब: शादी समारोह के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, दर्जनों राउंड चली गोलियां; 2 की मौत, कई लोग घायल

राजधानी दिल्ली में अपराधी बेकाबू, अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की गोली मारकर हत्या; आरोपी फरार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।