1. Hindi News
  2. बिहार
  3. घर में एंट्री के लिए ससुराल के बाहर बैठी युवती, मोहम्मद तालिक ने धर्म परिवर्तन कर किया निकाह, अब है फरार

घर में एंट्री के लिए ससुराल के बाहर बैठी युवती, मोहम्मद तालिक ने धर्म परिवर्तन कर किया निकाह, अब है फरार

 Published : May 11, 2023 01:45 pm IST,  Updated : May 11, 2023 01:45 pm IST

पीड़िता का कहना है कि दोनों वर्ष 2009 से एक साथ रहने लगे। वर्ष 2018 में तालिक रेजा दुबई चला गया। 2019 में तालिक ने लड़की को भी दुबई बुला लिया और वहीं पर तालिक ने उसका धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम रीति रिवाज से उससे निकाह कर लिया। दोनों दुबई में पति पत्नी की तरह रहने लगे।

पीड़िता का कहना है कि...- India TV Hindi
पीड़िता का कहना है कि तालिक ने उसका धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम रीति रिवाज से उससे निकाह किया था Image Source : IANS

मोतिहारी (बिहार): बिहार के पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिला के पटानी थाना स्थित रसूलगढ़ गांव की रहने वाली एक लड़की न्याय की गुहार लगा रही है। बुधवार को दिनभर अपने ससुराल के सामने घर में प्रवेश के लिए आदेश का इंतजार करती रही, जब वहां पनाह नहीं मिली तो अब थाने पहुंची है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

2009 से साथ रहने लगे थे युवक-युवती

दरअसल, यह मामला धर्म परिवर्तन कर निकाह और फिर पत्नी को छोड़ देने का है। पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के पटानी थाना स्थित रसूलगढ़ गांव की रहने वाली एक लड़की नोएडा सेक्टर 73 में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। स्कूल और कोचिंग में पढ़ाई के दौरान ही पूर्वी चंपारण जिला के तुरकौलिया थाना क्षेत्र स्थित सेमरा बेलवतिया के रहने वाले मोहम्मद तालिक रेजा से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों का रिश्ता आगे बढ़ गया।

दुबई में धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह
पीड़िता का कहना है कि दोनों वर्ष 2009 से एक साथ रहने लगे। वर्ष 2018 में तालिक रेजा दुबई चला गया। 2019 में तालिक ने लड़की को भी दुबई बुला लिया और वहीं पर तालिक ने उसका धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम रीति रिवाज से उससे निकाह कर लिया। दोनों दुबई में पति पत्नी की तरह रहने लगे। कुछ दिनों बाद इलाज के लिए लड़की नोएडा आ गई और अक्टूबर 2022 में वह दुबई लौटी। लेकिन, वहां पहुंचने पर उसके होश उड़ गए। जिस किराए के मकान में वे दोनों रहते थे, उसमें ताला लगा था।

जेवरात और कैश लेकर फरार हुआ मोहम्मद तालिक
पता करने पर मालूम हुआ कि उसका पति दुबई से कुछ दिनों पहले ही लौट चुका है। पीड़िता का कहना है कि कमरे से सारे जेवरात और वहां रखे पांच लाख रुपये नकद लेकर तालिक रेजा फरार हो गया। अपने पति तालिक रेजा को खोजते हुए पीड़िता बुधवार को उसके घर पहुंची, लेकिन तालिक ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। लड़की ने गांव वालों को सारी बातें बतायी और सबूत दिखाए। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए ग्रामीणों ने भी पहल की, लेकिन तालिक और उसके परिजन मानने को तैयार नहीं हुए।

तालिक के पिता और दो भाई गिरफ्तार
इसके बाद लड़की ने तुरकौलिया थाना में लिखित आवेदन देकर FIR दर्ज कराई और ग्रामीणों के सहयोग से तालिक के दरवाजे पर धरने पर बैठ गई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर तालिक के पिता और दो भाई को गिरफ्तार कर लिया। सदर डीएसपी श्रीराज ने गुरुवार को बताया कि लड़की के लिखित आवेदन पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी तालिक फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में तालिक के पिता और दो भाईयों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।