1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मोतिहारी: महात्मा गांधी के प्रपौत्र का अपमान, नीतीश कुमार की आलोचना करने पर ग्राम प्रधान ने की बदतमीजी

मोतिहारी: महात्मा गांधी के प्रपौत्र का अपमान, नीतीश कुमार की आलोचना करने पर ग्राम प्रधान ने की बदतमीजी

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 14, 2025 03:22 pm IST,  Updated : Jul 14, 2025 03:22 pm IST

तुषार गांधी से बदतमीजी करने वाले व्यक्ति का कहना था कि पीएम मोदी के राज में सभी का विकास हो रहा है। सभी आगे बढ़ रहे हैं और नीतीश कुमार पीएम मोदी के साथ हैं। इस वजह से वह अपने गांव में उनकी आलोचना नहीं होने देंगे।

Tushar gandhi gram pradhan - India TV Hindi
तुषार गांधी और ग्राम प्रधान के बीच बहस Image Source : INDIA TV

बिहार के मोतिहारी में महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी को अपमान का सामना करना पड़ा है। यहां तुरकौलिया गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तुषार गांधी को गांव के मुखिया ने भगा दिया। मुखिया को इस बात से आपत्ति थी कि उनके गांव में नीतीश कुमार की आलोचना क्यों की जा रही है। मुखिया का कहना था कि पीएम मोदी के राज में सभी का विकास हो रहा है। सभी आगे बढ़ रहे हैं और नीतीश कुमार पीएम मोदी के साथ हैं। इस वजह से वह अपने गांव में उनकी आलोचना नहीं होने देंगे।

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी इन दिनों बिहार यात्रा पर है और वे 12 तारीख से पश्चिम चंपारण जिले पदयात्रा कर रहे है। सोमवार को उनका आगमन पूर्वी चंपारण जिले में हुआ था और वे इसी क्रम में वे जिले के तुरकौलिया के उस ऐतिहासिक नीम के पेड़ का दर्शन करने गए थे। वह यहां आयोजित एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। उनके साथ आए एक अन्य पदयात्री ने जब बोलना शुरू किया और महागठबंधन को वोट देने या जिताने की बात करने लगे तो आयोजक सह मुखिया बिनय सिंह भड़क गए। उन्होंने तुषार गांधी को भला बुरा कहते हुए उनपर कई आरोप लगा दिया।

तुषार गांधी ने आवाज कम करने को कहा

मुखिया जी चिल्ला-चिल्लाकर तुषार गांधी का अपना कर रहे थे, लेकिन वह पहले शांत रहे। हालांकि, जब बिनय सिंह ने उन्हें गांधी जी का वंशज मानने से इनकार कर दिया तो तुषार गांधी ने उनसे आवाज कम करके बात करने के लिए कहा। हालांकि, मुखिया जी ने उन्हें सभा से ही भगा दिया। इसके बाद तुषार गांधी भी आवेश में आ गए और दोनों के बीच जमकर बहस होने लगी। मुखिया ने उन्हें वहां से चले जाने को कहा। इसके बाद स्थानीय लोगों और गांधीवादियों ने मुखिया का विरोध किया और सभी लोग हाल से बाहर आ गए। तुषार गांधी ने बाहर आकर लोगों से बात की। उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई मुखिया को गोडसे का वंशज करार दिया।

(मोतिहारी से अरविन्द कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

दरोगा ने 85% दृष्टिबाधित को बनाया लूट का आरोपी, लाठी को बताया हथियार, कोर्ट ने बरी कर 2 लाख मुआवजा दिलाया

दिल्ली: कांवड़ रूट पर कांच के टुकड़े मिलने का मामला, साजिश नहीं, ई-रिक्शा ड्राइवर की लापरवाही है वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।