1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Munger Election Result 2025 Updates: मुंगेर में बीजेपी के कुमार प्रणय ने दर्ज की जीत, आरजेडी ने दी कड़ी टक्कर

Munger Election Result 2025 Updates: मुंगेर में बीजेपी के कुमार प्रणय ने दर्ज की जीत, आरजेडी ने दी कड़ी टक्कर

 Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Nov 14, 2025 07:53 am IST,  Updated : Nov 14, 2025 07:16 pm IST

Munger Election Results 2025: मुंगेर विधानसभा सीट बीजेपी ने जीत ली है। इस सीट पर बीजेपी और आरजेडी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

मुंगेर विधानसभा सीट का रिजल्ट- India TV Hindi
मुंगेर विधानसभा सीट का रिजल्ट Image Source : INDIA TV

पटना: मुंगेर विधानसभा सीट बीजेपी ने जीत ली है। बीजेपी के कुमार प्रणय ने 18750 वोट से आरजेडी उम्मीदवार अविनाश कुमार विद्यार्थी को हराया। बीजेपी को कुल 108028 वोट मिले जबकि आरजेडी 89278 वोट ही पा सकी। ओवैसी की पार्टी 3598 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रही। जबकि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को 1809 वोट मिले। मुंगेर से 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुमार प्रणय, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अविनाश कुमार विद्यार्थी और जन सुराज पार्टी (जसपा) के संजय कुमार सिंह मुख्य उम्मीदवार थे। यहां पर 6 नवंबर को वोट डाले गए थे। पिछले चुनाव में यहां पर आरजेडी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी।  

पिछले चुनाव में मामूली वोट से हारी थी आरजेडी

मुंगेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के मुंगेर जिले में स्थित एक सामान्य श्रेणी की सीट है। यह मुंगेर संसदीय क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। 2020 के विधानसभा चुनाव मेंबीजेपी के प्रणव कुमार ने आरजेडी के अविनाश कुमार विद्यार्थी को 1,244 मतों के मामूली अंतर से हराकर मुंगेर विधानसभा सीट जीती थी। 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुंगेर निर्वाचन क्षेत्र में 339,048 मतदाता थे। इनमें से 183,885 पुरुष और 155,135 महिला मतदाता थीं। निर्वाचन क्षेत्र में 1,506 डाक मत डाले गए थे। 

मुंगेर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विजेता

2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार प्रणव कुमार ने मुंगेर सीट 1,244 मतों के अंतर से जीती थी। उन्हें 46.66% वोट शेयर के साथ 75,573 वोट मिले थे। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार अविनाश कुमार विद्यार्थी को हराया था, जिन्हें 74,329 वोट (45.86%) मिले थे। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के उम्मीदवार राकेश रौशन 7,295 वोट (4.50%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। 

मुंगेर से जीते उम्मीदवारों की लिस्ट

2020: प्रणव कुमार यादव - भारतीय जनता पार्टी

2015: विजय कुमार यादव - राष्ट्रीय जनता दल
2010: अनंत कुमार सत्यार्थी - जनता दल (यूनाइटेड)
2009 (उपचुनाव): विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता - राष्ट्रीय जनता दल
2005: मोनाज़िर हसन - जनता दल (यूनाइटेड)
2000: मोनाज़िर हसन - राष्ट्रीय जनता दल
1995: मोनाज़िर हसन - जनता दल
1990: रामदेव सिंह यादव - जनता दल (सेक्युलर)
1985: रामदेव सिंह यादव - लोकदल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।