1. Hindi News
  2. बिहार
  3. गर्लफ्रेंड को आधे घंटे तक समझाया, नहीं मानी तो गोली मारकर फरार हुआ

गर्लफ्रेंड को आधे घंटे तक समझाया, नहीं मानी तो गोली मारकर फरार हुआ

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 30, 2026 11:29 pm IST,  Updated : Mar 30, 2026 11:29 pm IST

आरोपी ने काफी देर तक अपनी गर्लफ्रेंड से बात की, लेकिन जब दोनों के बीच बात नहीं बनी तो उसने प्रेमिका को गोली मार दी और खुद मौके से फरार हो गया।

murder- India TV Hindi
हत्या के बाद जुटी भीड़ Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक ने आधे घंटे तक अपनी प्रेमिका को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब दोनों के बीच बात नहीं बनी तो उसकी हत्या कर दी। भगवानपुर सब्जी मंडी में हुई। सिरफिरे प्रेमी की हरकत से सभी हैरान हैं और इलाके में सनसनी फैली हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित सब्जी मंडी के पास एक 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना हनुमान मंदिर के समीप की है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि युवती और एक युवक घटना से पहले करीब आधे घंटे तक साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर युवक ने पिस्टल निकालकर युवती के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

चश्मदीदों ने क्या बताया?

स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती को घटना से कुछ देर पहले एक अन्य युवती के साथ भी देखा गया था। बाद में वह आरोपी युवक के साथ बातें करते हुए गुमटी की ओर गई थी। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। साथ ही घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।

सभी पहलुओं की जांच कर रही पुलिस

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि युवती की हत्या गोली मारकर की गई है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के इलाके में घेराबंदी कर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

(मुजफ्फरपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

'महाराष्ट्र में माओवाद लगभग खत्म, C-60 कमांडो फोर्स के जवानों को मिलेगा मेडल', CM फडणवीस का ऐलान

ग्राहक ने चबा डाली समोसे वाले की उंगली, काटकर अलग किया, जानें क्यों हुआ विवाद

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।