1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पति के थे भाभी के साथ अवैध संबंध, जब दोनों को साथ देखा तो फंदे से झूल गई पत्नी

पति के थे भाभी के साथ अवैध संबंध, जब दोनों को साथ देखा तो फंदे से झूल गई पत्नी

 Published : Jul 26, 2023 06:20 pm IST,  Updated : Jul 26, 2023 06:20 pm IST

युवती के मायके वालों का आरोप है कि रानी देवी के पति सुशील कुमार का अपनी भाभी के साथ अबैध संबंध था। रानी ने दोनों को एक साथ आंख से देख लिया था और अपने मायके के लोगों को भी बताया था।

मृतका रानी देवी - India TV Hindi
मृतका रानी देवी Image Source : FILE PHOTO

बिहार के नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के अवैध संबंधों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। बड़ी पहाड़ी मोहल्ला निवासी सुशील कुमार की पत्नी बुधवार की दोपहर को घर में फांसी के फंदे से झूल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना सोहसराय थाना की पुलिस दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

3 मासूम बच्चों को छोड़ गई महिला

युवती के मायके वालों का आरोप है कि रानी देवी के पति सुशील कुमार का अपनी भाभी के साथ अबैध संबंध था। रानी ने दोनों को एक साथ आंख से देख लिया था और अपने मायके के लोगों को बताया था। इसी अवैध संबंध के कारण आज उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, रानी अपने पीछे 3 बच्चे को छोड़कर गई है जिसमें दो लड़की और एक लड़का है। तीनों सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। अगर सुशील दोषी करार हो जाता है तो फिर इन बच्चों के भविष्य का क्या होगा।

युवती की मां का कहना है कि रानी के जेठ की मौत दो साल पहले हुई थी जिसके बाद सुशील का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध हो गया। इसी के चलते रानी और सुशील के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। रानी ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी थी। वो अपने पति से तलाक भी लेना चाह रही थी लेकिन सुशील तलाक नहीं दे रहा था।

महिला के पति ने क्या कहा?
कल रात सुशील अपने भाभी के पास सोया हुआ था जिसे रानी ने देख लिया और दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। रानी ने इस पूरी घटना की जानकारी फोन कर अपनी मां और बहन को दी। इसके बाद आज उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। वहीं, रानी के पति सुशील कुमार का कहना है कि उसने मोहल्ले के लोगों से कर्ज लिया था और कर्ज की राशि चुकता कर देने के बाद भी वो लोग परेशान कर रहे थे। यही कारण है कि उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गई है ।

(रिपोर्ट- शिवकुमार)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।