1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नंद किशोर चुने गए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ फैसला

नंद किशोर चुने गए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ फैसला

 Reported By: Nitish Chandra, Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Feb 15, 2024 11:19 am IST,  Updated : Feb 15, 2024 11:37 am IST

आज नंदकिशोर यादव को बिहार विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया है। नंदकिशोर यादव बिहार के वरिष्ठ बीजेपी नेता हैं। ये पिछले 7 बार से पटना साहिब से विधायक हैं।

बिहार विधानसभा...- India TV Hindi
बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव Image Source : BIHAR ASSEMBLY

बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आज बिहार विधानसभा को नंदकिशोर यादव के रूप में  अपना अध्यक्ष मिल गया है। यानी की नंदकिशोर यादव बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। नंदकिशोर यादव बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हैं। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें शुभकामनाएं दी और फिर उन्हें आसन तक ले गए। इस मौके पर बीजेपी के दोनों डिप्टी सीएम ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

संभाल चुके कई विभागों की जिम्मेदारी 

गौरतलब है कि नंदकिशोर यादव पूर्व मंत्री के तौर पर कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय स्वयंसेवक के रूप में समाज की सेवा-यात्रा शुरू करने वाले नंदकिशोर यादव का राजनीतिक सफरनामा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ने के बाद प्रारंभ हुआ।

कौन हैं नंदकिशोर यादव?

नंदकिशोर यादव बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता है। इनका राजनीतिक सफर काफी रोचक है। नंद किशोर की राजनीतिक यात्रा पटना नगर निगम के पार्षद चुने जाने से शुरू हुई थी। नंद किशोर यादव बिहार बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। नंद किशोर यादव 7 बार अपने गृह क्षेत्र पूर्वी पटना (बाद में पटना साहिब) विधानसभा क्षेत्र से विधायकी जीत चुके हैं। नंदकिशोर साल 1978 में पटना नगर निगम के पार्षद बने थे।इसके बाद 1978 में जनता युवा मोर्चा के पटना जिलाध्यक्ष भी चुने गए।

रहे चुके हैं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

साल 1990 में भाजपा नेतृत्व ने नंद किशोर को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष रहे चुके हैं। साल 1995 में यादव पहली बार पूर्वी पटना विधानसभा क्षेत्र से एमएलए चुने गए। इनकी लोकप्रियता के के कारण 1998 में इन्हें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद भी सौंपा गया।

ये भी पढ़ें:

बुजुर्ग महिला को डॉक्टर्स ने घोषित कर दिया डेड, 15 घंटे के बाद हो गया चमत्कार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।