1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के नवादा में अग्निकांड, सामने आए 28 आरोपियों के नाम, देखें लिस्ट

बिहार के नवादा में अग्निकांड, सामने आए 28 आरोपियों के नाम, देखें लिस्ट

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 20, 2024 09:43 am IST,  Updated : Sep 20, 2024 09:59 am IST

बिहार के नवादा में दलित टोले में घरों को आग के हवाले किए जाने के मामले में हंगामा मचा हुआ है। अब पुलिस ने इस मामले में 28 आरोपियों के नाम जारी किए हैं।

Bihar nawada fire incident- India TV Hindi
बिहार के नवादा में अग्निकांड। Image Source : PTI

बिहार के नवादा जिले में बीते बुधवार को एक जमीन के विवाद में दलित टोले के कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया था। इस घटना को लेकर राष्ट्रीय स्तर तक हंगामा मचा था। कांग्रेस, राजद समेत विभिन्न विपक्षी दलों ने दलित टोले में आगजनी को लेकर नीतीश कुमार की सरकार पर हमला बोला था। अब पुलिस ने इस घटना में नामजद आरोपियों के नाम जारी किए हैं। इस लिस्ट में कुल 28 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं।

बिहार पुलिस ने नवादा आगजनी मामले में नामजद 28 आरोपियों के नाम जारी किए हैं।

01. नंदु पासवान पे० स्व० सौखी पासवान

02. पन्नु पासवान पे० स्व० सौखी पासवान

03. शिबु पासवान पे० स्व० जगदीश पासवान

04. श्रवण पासवान पे० सुमेश्वर पासवान

05.  रामनगीना पासवान उर्फ नागो पे० नंदु पासवान

06. नगेश्वर पासवान पे० नदु पासवान

07. मिथुन पासवान पे० पन्नु पासवान्

08. चंद्रदीप पासवान उर्फ भोली पे० पन्नु पासवान

09. मुनी पासवान पे० स्य सहदेव पोसवांन

10. राजकुमार पासवान पे० रवं० सहदेव पासवान

11. अविनाश कुमार उर्फ अभिषेक कुमार पे० रामनगीना पासवान

12.  विक्रम कुमार पे० नागेश्वर पासवान

13. दीपक कुमार पे० पुन्नु पासवान

14.  मुकेश पासवान पै० मुनी पासवान

15. पवन कुमार, पिता मिश्री लाल पांसवान

16. सोनू पासवान पिता राजकुमार पासवान सभी सा० प्राणविगहा थाना मुफस्सिल जिला नवादा

17. जमुना चौहान

18. सोमर चौहान

19. नुनु प्रसाद तीनों पे० स्व खिरू चौहान

20. अशीष यादव पें० देवन यादव

21. महेश कुमार पे० स्व० सुरेन्द्र जमेदार

22. अखिलेश कुमार पे० स्व० सुरेन्द्र जमेदार सभी छह सा० लोहानीबिगहा थाना मुफस्सिल जिला नवादा

23. दशरथ चौहान

24. बद्री चौहान

25. रामशरण चौहान

26. यदुनंदन चौहान

27.  सिपाही चौहान पांचों पे० स्व० चौठी चौहान सभी सा० रघुनाथपुर थाना रहुई जिला नालंदा

28. विकास पासवान पे० विजय पासवान सां० ठेरासराय थाना वारिसलीगंज जिला नवादा

सीएम नीतीश ने की घटना की निंदा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा जिले में 34 घरों में आग लगाए जाने की घटना की निंदा करते हुए गुरुवार को अपर पुलिस महानिदेशक को स्वयं घटनास्थल का दौरा करने और जांच की निगरानी करने का निर्देश दिया है। जिन घरों में आग लगाई गयी उनमें अधिकांश घर अनुसूचित जाति व अनुसूचिक जनजाति (एससी-एसटी) समुदाय के थे। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश भी दिया है।

ये भी पढ़ें- "दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा", नवादा अग्निकांड को चिराग पासवान ने बताया शर्मनाक

नवादा में दबंगों ने 70-80 घरों में लगाई आग, गोलियां भी चलीं; मौके पर कई थानों की पहुंची पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।