1. Hindi News
  2. बिहार
  3. ब्यूटी पार्लर में घुसकर महिला को चाकू से गोदकर मारा, बेटा पहुंचा तो खून से सनी मिली मां

ब्यूटी पार्लर में घुसकर महिला को चाकू से गोदकर मारा, बेटा पहुंचा तो खून से सनी मिली मां

 Published : Jan 20, 2024 08:59 am IST,  Updated : Jan 20, 2024 09:35 am IST

श्वेता हर रोज की तरह शुक्रवार को भी अपने ब्यूटी पार्लर गई थी। शाम को खबर मिली की उसकी हत्या कर दी गई है। श्वेता के पति राजकुमार ने दो शादी की है। श्वेता राजकुमार की पहली पत्नी थी दोनों की शादी 20 साल पहले हुई थी।

घटनास्थल पर जमा हुई...- India TV Hindi
घटनास्थल पर जमा हुई भीड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

बिहार के नवादा जिला के नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम अपराधियों ने एक ब्यूटी पार्लर में घुस कर पार्लर की संचालिका की कई बार चाकू से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस अब मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, सुदामा नगर मोहल्ले में बदमाशों ने पार्लर में घुसकर पार्लर की संचालिका को चाकू से गोद डाला। मृतक महिला की पहचान राजकुमार प्रसाद की पत्नी श्वेता कुमारी के रूप में हुई है। बदमाशों ने महिला के शरीर पर 24 बार वार किए। महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई।

इलाके में फैली सनसनी

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के पति फल बेचने का काम करते हैं।

श्वेता के पति ने की है 2 शादी

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि श्वेता हर रोज की तरह शुक्रवार को भी अपने ब्यूटी पार्लर गई थी। शाम को खबर मिली की उसकी हत्या कर दी गई है। श्वेता को सबसे पहले लहूलुहान हाल में बेटे ने देखा इसके बाद उसने पिता और मौसेरे भाई को फोन कर इसके बारे में जानकारी दी। जिसके बाद परिजन पहुंचे और अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्वेता के पति राजकुमार ने दो शादी की है। श्वेता राजकुमार की पहली पत्नी थी दोनों की शादी 20 साल पहले हुई थी।

तीन छोटे आकार के चाकू और खून लगे कपड़े बरामद

नवादा (सदर) एसडीपीओ अजय प्रसाद ने बताया कि घटनास्थल से तीन छोटे आकार के चाकू और खून लगे कुछ कपड़े बरामद हुए हैं। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। महिला के परिजनों से आरंभिक पूछताछ में और आसपास के सीसीटीवी फुटेज से कुछ सूत्र हासिल हुए हैं, जिनके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। (इनपुट- IANS)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।