1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नीट पेपर लीक मामले में 3 और गिरफ्तार, सभी सॉल्वर गैंग का रह चुके हिस्सा, मेडिकल की भी करते थे पढ़ाई

नीट पेपर लीक मामले में 3 और गिरफ्तार, सभी सॉल्वर गैंग का रह चुके हिस्सा, मेडिकल की भी करते थे पढ़ाई

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 20, 2024 08:34 pm IST,  Updated : Jul 20, 2024 10:54 pm IST

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई एक-एक कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। सीबीआई झारखंड की राधानी रांची से लेकर पटना और यूपी के कई जिलों से इस मामले में गिरफ्तारियां कर रही है।

नीट पेपर लीक केस- India TV Hindi
नीट पेपर लीक केस Image Source : FILE PHOTO

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने कुमार मंगलम बिश्नोई और दीपेंद्र कुमार जो कि भरतपुर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल का छात्र हैं। ये दोनों सॉल्वर गैंग का हिस्सा थे। इसके अलावा तीसरा शशि कुमार पासवान है। ये भी नीट पेपर लीक मामले का सरगना है। 

शशि पासवान पंकज का है साथी

शशि कुमार पासवान पहले गिरफ्तार हुए पंकज उर्फ आदित्य का साथी है। इसने हजारीबाग से एक बक्से से पेपर चुराया था। इसमें उसकी मदद भी की थी। ये सभी हजारीबाग में पेपर सॉल्व करने के लिए एग्जाम के दिन 5 मई को सुबह मौजूद थे। 

रांची रिम्स और पटना एम्स से भी हुई गिरफ्तारी

इससे पहले सीबीआई ने रांची रिम्स मेडिकल कॉलेज से सुरभि कुमारी नाम की छात्रा और सुरेंद्र नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। इनसे पहले पटना एम्स के 4 मेडिकल छात्रों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। ये सब पेपर सॉल्वर गैंग का हिस्सा थे।

इसके पहले भी हो चुके ये गिरफ्तार

सीबीआई की जांच में पता चला कि एनआईटी, जमशेदपुर से बी.टेक (इलेक्ट्रिकल) पासआउट शशिकांत पासवान, कुमार और रॉकी के साथ मिलकर काम कर रहा था। इसे पहले भी गिरफ्तार किया गया था।

MBBS की स्टूडेंट सुरभी कुमारी भी सॉल्वर गैंग का हिस्सा

केंद्रीय जांच एजेंसी ने अब तक नीट-यूजी मामलों के संबंध में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को सीबीआई ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा सुरभि कुमारी को 'सॉल्वर मॉड्यूल' का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने दो दिनों तक गहन पूछताछ के बाद सुरभी कुमारी को हिरासत में लिया है।

अब तक कुल 33 लोगों को किया गया गिरफ्तार

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। वैसे-वैसे नए नए खुलासे हो रहे हैं। अभी तक सीबीआई की टीम अलग अलग मॉड्यूल पर काम कर रही है। नीट पेपर लीक मामले में अभी तक सीबीआई ने टोटल 20 और बिहार पुलिस ने टोटल 13 गिरफ्तारियां की हैं। बिहार पुलिस ने जो आरोपी गिरफ्तार किए थे वो भी सीबीआई की कस्टडी में आ चुके हैं। टोटल 33 आरोपी सीबीआई की गिरफ्त में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।