1. Hindi News
  2. बिहार
  3. न्‍यूज
  4. बिहार के मुंगेर से AK-47 बरामद, एक सिपाही समेत 3 गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर से AK-47 बरामद, एक सिपाही समेत 3 गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : Nov 23, 2018 08:52 pm IST,  Updated : Nov 23, 2018 08:52 pm IST

देश में अवैध हथियारों के लिए चर्चित बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक अवैध AK-47 बरामद की है।

File Photo- India TV Hindi
File Photo Image Source : PTI

देश में अवैध हथियारों के लिए चर्चित बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक अवैध AK-47 बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने पटना के पुलिस के जवान सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले तीन महीने के अंदर मुंगेर के विभिन्न क्षेत्रों से 21 AK-47 बरामद की चा चुकी हैं। 

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने प्रेसवार्ता में बताया कि पिछले दो दिनों से मुंगेर पुलिस द्वारा खगड़िया और मुंगेर के दियारा इलाके सहित कई अन्य क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पटना के पुलिस लाइन से सिपाही धर्मवीर को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर मुंगेर जिला के तौफीर दियारा क्षेत्र से नारद यादव और वेदानंद यादव को गिरफ्तार किया गया है और उनसे एक AK-47 बरामद की गई है। 

पुलिस का कहना है कि मध्यप्रदेश के जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री से पिछले कुछ सालों में 50 से ज्यादा AK-47 गायब हुई हैं, जिनमें से अधिकांश हथियार बिहार पहुंचाए गए है। इस मामले का खुलासा तब हुआ था, जब पुलिस ने 29 अगस्त को मुंगेर के जमालपुर से इमरान को गिरफ्तार किया था। 

इस घटना से जुड़े मुंगेर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सात अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं और दो दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें बिहार