1. Hindi News
  2. बिहार
  3. न्‍यूज
  4. बिहार में भीड़ ने लूट लिया मॉल में रखा लाखों का सामान, 50% छूट की फैली थी अफवाह

बिहार में भीड़ ने लूट लिया मॉल में रखा लाखों का सामान, 50% छूट की फैली थी अफवाह

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 31, 2018 02:00 pm IST,  Updated : Dec 31, 2018 02:00 pm IST

बाजार में डिस्काउंट और सेल आम बात है, लेकिन बिहार के आरा में डिस्काउंट की एक अफवाह भारी पड़ गई। आरा के जेल रोड स्थित एम मॉल में बेकाबू भीड़ ने लाखों के सामान लूट लिये।

bihar- India TV Hindi
bihar

बाजार में डिस्‍काउंट और सेल आम बात है, लेकिन बिहार के आरा में डिस्‍काउंट की एक अफवाह भारी पड़ गई। आरा के जेल रोड स्थित एम मॉल में बेकाबू भीड़ ने लाखों के सामान लूट लिये। दर असल किसी ने इस मॉल में सभी सामान 50 फीसदी डिस्‍काउंट पर मिलने की अफवाह उड़ा दी। अफवाह फैलते ही भीड़ मॉल में आ गई और सामान लूटने लगी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और भीड़ को हटाने के लिए लाठियां भी भांजीं। पुलिस के सामने भी सामान लूटने का सिलसिला जारी रहा। 

स्‍थानीय मीडिया में छपी अनुसार अनुसार सैकड़ों की भीड़ के अचानक बेकाबू होने और लूट शुरू करने से अफरातफरी मच गई। मॉल में करीब एक से डेढ़ घंटे हंगामा चलता रहा। जब हालात गार्डों के नियंत्रण से बाहर हो गए तो पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने हालात संभालने के लिए लाठीचार्ज भी किया। लेकिन तब तक भीड़ में शामिल लोग लाखों का सामान पार कर गए थे। बाद में पुलिस के सहयोग से मॉल को बंद कराया गया। 

 
बता दें कि मॉल में डिस्‍काउंट पहले से ही चल रहा था। लेकिन रविवार को इस तरह की अफवाह फैला दी गयी कि मॉल नीलाम हो गया है और इसी कारण मॉल के व्यवस्थापक ने सभी सामान के रेट पर 50% की छूट दी है। हालांकि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें बिहार