1. Hindi News
  2. बिहार
  3. न्‍यूज
  4. बिहार: बच्चों ने खेल-खेल में जहरीला पदार्थ पिया, 1 की मौत

बिहार: बच्चों ने खेल-खेल में जहरीला पदार्थ पिया, 1 की मौत

 Reported By: IANS
 Published : Oct 30, 2018 12:57 pm IST,  Updated : Oct 30, 2018 12:57 pm IST

दिनारा थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक रविंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि मृतक बच्ची की पहचान दुर्गा कुमारी के रूप में की गई है। 

बिहार: बच्चों ने खेल-खेल में जहरीला पदार्थ पिया, 1 की मौत- India TV Hindi
बिहार: बच्चों ने खेल-खेल में जहरीला पदार्थ पिया, 1 की मौत

सासाराम: बिहार के रोहतास जिले में सोमवार शाम को खेल-खेल में जहरीला पदार्थ पीने से आठ साल की एक बच्ची की मौत हो गई जबकि चार बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, चितांव के कई बच्चे सोमवार शाम घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच उन्हें एक शीशे में तरल पदार्थ दिखाई दिया, जिसे बच्चों ने दवा समझ पी लिया। इसे पीते ही पांचों बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। 

ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी बच्चों को कोचस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रात में एक बच्ची की मौत हो गई। 

दिनारा थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक रविंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि मृतक बच्ची की पहचान दुर्गा कुमारी के रूप में की गई है। 

उन्होंने बताया कि अन्य पीड़ित बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सक सभी को खतरे से बाहर बता रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें बिहार