1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच फिर हुई भिड़ंत, सीएम बोले- 'सिर्फ घर के आदमी को ही पद मिल रहा है'

बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच फिर हुई भिड़ंत, सीएम बोले- 'सिर्फ घर के आदमी को ही पद मिल रहा है'

 Reported By: Nitish Chandra Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Mar 20, 2025 03:36 pm IST,  Updated : Mar 20, 2025 03:36 pm IST

नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच एक फिर तिखी नोकझोंक हो गई है। सदन में मुख्यमंत्री ने जब राबड़ी देवी समेत विपक्ष को कटघरे में घेरा तो राबड़ी देवी ने भी सत्ता पक्ष के एक नेता लपेटे में ले लिया।

नीतीश कुमार और राबड़ी देवी- India TV Hindi
नीतीश कुमार और राबड़ी देवी Image Source : INDIA TV

पटना: इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे नेताओं की नोकझोंक भी तेज हो गई है। आज बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच फिर से तीखी नोकझोंक हुई। नीतीश कुमार ने RJD सदस्यों पर हमला बोलते हुए कहा, 'मैं आग्रह करूंगा कि आप लोग बैठ जाइए, अगर किसी की हत्या हुई है तो उसकी जांच होगी। एक-एक चीज के बारे में हम आज ही जानकारी लेंगे।'

आपलोग सिर्फ प्रचार चाहते हैं- नीतीश

इसी दौरान उन्होंने राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'इनके पति की सरकार थी, बाद में इन्हें बिठा दिया। ये लोग कभी कुछ किया है? हमलोगों ने सब काम किया है, आपलोगों के बोलने का कोई मतलब नहीं है। आपलोग सिर्फ प्रचार चाहते हैं।'

'सिर्फ घर के आदमी को ही पद मिल रहा'

नीतीश ने RJD पर निशाना साधते हुए आगे कहा, 'आप लोग आज तक कोई काम नहीं किए हैं, हम किसी को बचाए नहीं हैं। पहले कितना हिंदू-मुस्लिम होता था, हम लोगों ने उसे सुधारा। जैसे ही गड़बड़ियां दिखीं, हमने उन्हें हटाया। अब हम कहीं नहीं जाएंगे। आपके पति हटे तो आप बन गईं। सिर्फ घर के आदमी को ही पद मिल रहा है।'

सरकार भाग रही- राबड़ी देवी

इस पर राबड़ी देवी ने भी पलटवार किया। राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार कह रहे हैं कि बिहार में 2005 के बाद सब हुआ है। क्या 2005 से पहले बिहार में जिला नहीं था? विकास नहीं था? क्या नहीं था? उन्होंने आगे कहा, “हम लोग बिहार सरकार को सहयोग दे रहे हैं लेकिन सरकार भाग रही। भारतीय जनता पार्टी जब विपक्षी दल में थी तो क्या हर दिन हंगामा और प्रदर्शन नहीं करती थी? हम लोग कहां उठकर खड़े होते थे?

'आज अशोक चौधरी फिरौती ले रहे'

राबड़ी देवी ने आगे नीतीश कुमार के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, 'आज अशोक चौधरी फिरौती ले रहे हैं। पहले कांग्रेस को लूटे और अब जेडीयू में लूट रहे हैं।' इसके बाद राबड़ी देवी और अशोक चौधरी के बीच तीखी बहस हो गई। बिहार की राजनीति में इस तकरार से सियासी माहौल और भी गरम हो गया है।

ये भी पढ़ें:

​बिहार: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के 2 भांजों में खूनी झड़प, फायरिंग में एक की मौत

लालू यादव के समर्थन में लगे पोस्टर, लिखा, 'ना झुका हूं-ना झुकूंगा, टाइगर अभी जिंदा है'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।