1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के 2 भांजों में खूनी झड़प, फायरिंग में एक की मौत

बिहार: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के 2 भांजों में खूनी झड़प, फायरिंग में एक की मौत

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 20, 2025 12:05 pm IST,  Updated : Mar 20, 2025 08:53 pm IST

बिहार के भागलपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के 2 भांजों में खूनी झड़प की खबर सामने आई है। फायरिंग में केंद्रीय मंत्री के एक भांजे की मौत हो गई है। वहीं, दूसरा भांजा गंभीर रूप से घायल है।

नित्यानंद राय के 2 भांजों में झड़प।- India TV Hindi
नित्यानंद राय के 2 भांजों में झड़प। Image Source : INDIA TV

बिहार के भागलपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के 2 भांजों में खूनी झड़प हुई है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री के भांजे ने अपने सगे भाई को ही गोली मार दी है। इस फायरिंग में केंद्रीय मंत्री के एक भांजे की मौत हो गई है। वहीं, नित्यानंद राय का दूसरा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

क्यों हुई झड़प?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार के भागलपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के 2 भांजों में पानी के मामूली विवाद में खूनी झड़प हो गई है। मंत्री के भांजे ने अपने सगे भाई को गोली मार दी। इस घटना में मंत्री के एक भांजे की मौत हो गई है जबकि दूसरा भांजा गंभीर रूप से घायल है। 

मां के हाथ में भी गोली लगी

भागलपुर में हुई इस आपराधिक विवाद में नित्यानंद राय के भांजे विश्वजीत यादव की मौत हो गई है। वहीं, उनका दूसरे भांजे जयजीत यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, भाइयों के विवाद में बीच बचाव करने आई मां के हाथ में भी गोली लगी है।

पुलिस का बयान भी आया सामने

इस पूरी घटना पर नौगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा- "हमें सूचना मिली कि जगतपुर गांव में आज सुबह करीब 7.30 बजे दो भाइयों ने एक दूसरे को गोली मार दी। घटना में एक भाई घायल हो गया और दूसरे की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दोनों भाइयों में पानी के नल को लेकर झगड़ा हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक दूसरे पर गोली चला दी। दोनों युवकों की पहचान विश्वजीत और जयजीत के रूप में हुई है। मामले में तुरंत कार्रवाई की गई है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हमें जानकारी मिली है (कि दोनों युवक एक केंद्रीय मंत्री के भतीजे हैं।)"

कौन हैं नित्यानंद राय?

नित्यानंद राय भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के जाने-माने मंत्री हैं। वह बिहार के उजियारपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। नित्यानंद राय मोदी सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। वह इससे पहले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। साल 2014 में सांसद बनने से पहले नित्यानंद राय लगातार 4 बार बिहार विधानसभा के लिए चुने गए थे।

ये भी पढ़ें- लालू यादव के समर्थन में लगे पोस्टर, लिखा, 'ना झुका हूं-ना झुकूंगा, टाइगर अभी जिंदा है'

बिहार में दिखा नारी शक्ति का रौद्र अवतार, थाने के बाहर पुलिसकर्मियों को महिलाओं ने पीटा, जान बचाकर भागे दारोगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।