1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में दिखा नारी शक्ति का रौद्र अवतार, थाने के बाहर पुलिसकर्मियों को महिलाओं ने पीटा, जान बचाकर भागे दारोगा

बिहार में दिखा नारी शक्ति का रौद्र अवतार, थाने के बाहर पुलिसकर्मियों को महिलाओं ने पीटा, जान बचाकर भागे दारोगा

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Mar 19, 2025 05:52 pm IST,  Updated : Mar 19, 2025 05:58 pm IST

बिहार के गया में कथित तौर पर कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। हालांकि महिलाओं का आरोप है कि पुरुष पुलिसकर्मी महिलाओं की पिटाई की।

थाने के बाहर पुलिसकर्मियों से भिड़ी महिलाएं- India TV Hindi
थाने के बाहर पुलिसकर्मियों से भिड़ी महिलाएं Image Source : INDIA TV

गयाः बिहार के गया जिले के खिजरसराय थाना पर महिला की गिरफ्तारी के विरोध में दर्जनों महिलाएं इकट्ठा हो गई। थाना का गेट खुलते ही महिलाएं पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। महिलाओं की संख्या ज्यादा होने की वजह से दरोगा अपनी जान बचाने के लिए भागकर थाने में घुस गए और गेट बंद कर दिया। इसके बाद महिलाएं और उग्र हो गई। कथित तौर पर महिलाओं ने पुलिसकर्मी की पिटाई की। वहीं महिलाओं का भी आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उनको पीटा। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

बाद में हंगामा कर रही महिलाओं को पुलिस ने थाने के बाहर से हटाया। जानकारी के अनुसार, कुछ महिलाओं को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस को खदेड़ने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है।

महिला की गिरफ्तारी के विरोध में थाने पर पहुंची महिलाएं

एसएसपी आनंद कुमार ने बुधवार को बताया कि खिजरसराय थाना क्षेत्र के केनी गांव में एक घटना हुई थी। होली के दिन विनोद सिंह 15 मार्च को अपने भाई से मिलने गया। जहां कुछ लोगों के द्वारा हमला किया गया। जिसमें प्राथमिकी दर्ज कराया गया। इस मामले में खिजरसराय थाना पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उसी महिला के गिरफ्तारी के विरोध में महिलाएं हंगामा कर रहीं थी। 

चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि एक पुलिस अधिकारी के साथ महिलाएं हाथापाई करने लगी। इस मामले में एक पुरुष और 3 महिलाओं समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 4 अन्य फरार बताए जा रहे हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गया पुलिस के द्वारा पुलिस पर हमला मामले में पिछले 2 महीने से लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले 2 महीने में पुलिस पर हमला करने वाले 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं पुलिस के बढ़ते दबिश से 90 से अधिक अभियुक्तों ने कोर्ट में सरेंडर किया है। जिले में संप्रदायिक हिंसा या पुलिस पर हमला कांड में वांछित से अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी जारी है। उन सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- अजीत कुमार, गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।