1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नीतीश कुमार ‘एक देश, एक बिजली शुल्क’ की नीति पर रखी अपनी बात, जानिए इससे क्या होगा लाभ

नीतीश कुमार ‘एक देश, एक बिजली शुल्क’ की नीति पर रखी अपनी बात, जानिए इससे क्या होगा लाभ

 Published : Dec 01, 2022 10:57 am IST,  Updated : Dec 01, 2022 02:58 pm IST

नीतीश कुमार बिजली विभाग की परियोजनाओं का अनावरण करते समय एक बड़ी बात कह दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार कहा था कि ‘एक देश, एक बिजली शुल्क’ की नीति होनी चाहिए।

नीतीश कुमार - India TV Hindi
नीतीश कुमार Image Source : PTI

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को बिजली विभाग की परियोजान का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘एक देश, एक बिजली शुल्क’ की नीति होनी चाहिए। कुमार ने कहा कि कुछ राज्य अन्य की तुलना में ऊंची कीमत पर बिजली खरीदते हैं।

बिहार के लोगों मिला सौगात 

कुमार ने बुधवार को 15,871 करोड़ रुपये मूल्य की बिजली विभाग की परियोजनाओं का सौगात बिहार के लोगों दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को अन्य राज्यों की तुलना में केंद्र सरकार के बिजली संयंत्रों से ऊंची दर पर बिजली मिलती है। कुमार ने कहा, ‘‘सारे राज्य देश के समग्र विकास में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। मैंने पहले भी कई बार कहा था कि ‘एक देश, एक बिजली शुल्क’ की नीति होनी चाहिए। 

राज्य में स्मार्ट प्रीपेड लगाया जा रहा है
आखिर कुछ राज्य ऊंची कीमत पर बिजली क्यों खरीद रहे हैं? देश भर में एकीकृत बिजली दर होनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाने का फैसला किया है। कुछ राज्यों में ऐसी योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम अपने बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी देते हैं। 

अपने लोगों को कम दाम पर बिजली
हम बहुत अधिक दर पर बिजली खरीदते हैं और अपने उपभोक्ताओं को बहुत कम दर पर उपलब्ध कराते हैं। मुझे उन लोगों से कोई दिक्कत नहीं है जो मुफ्त बिजली देने की बात करते हैं।’’ कुमार ने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि अक्टूबर 2018 में राज्य में हर घर में बिजली का कनेक्शन पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘‘जब हमें 2005 में बिहार में लोगों की सेवा का अवसर मिला तो राज्य में बिजली की खपत महज 700 मेगावाट थी जो अब बढ़कर 6,738 मेगावाट हो गई है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।