1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में पहली बार बीजेपी का बनेगा का मुख्यमंत्री! जानिए CM की रेस में किसका नाम सबसे आगे?

बिहार में पहली बार बीजेपी का बनेगा का मुख्यमंत्री! जानिए CM की रेस में किसका नाम सबसे आगे?

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Mangal Yadav
 Published : Mar 04, 2026 10:23 pm IST,  Updated : Mar 04, 2026 10:41 pm IST

बिहार में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बना सकती है। नीतीश के बेटे निशांत को डिप्टी CM बनाया जा सकता है।

नित्यानंद राय और सम्राट चौधरी। फाइल- India TV Hindi
नित्यानंद राय और सम्राट चौधरी। फाइल Image Source : PTI

पटनाः बिहार में बीजेपी पहली बार अपना मुख्यमंत्री बना सकती है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे। वह गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे। सूत्रों ने यह भी बताया कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बना सकती हैं।

नित्यानंद राय का नाम सीएम पद के लिए सबसे आगे

बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिए नित्यानंद राय का नाम सबसे आगे है। नित्यानंद राय बिहार की उजियारपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं और केंद्र सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हैं। नित्यानंद यादव समाज से आते हैं। जोकि आरजेडी का वोट बैंक माना जाता है। वहीं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी सीएम पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है। 

 निशांत कुमार बनाए जा सकते हैं डिप्टी सीएम

सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत को बिहार सरकार में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। निशांत कुमार गुरुवार को आधिकारिक तौर पर जेडीयू की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। जेडीयू में शामिल होने के बाद निशांत को बिहार सरकार में डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। 

वहीं, जेडीयू कोटे से मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि निशांत का राजनीति में आना तय है, समय और तिथि मैं तय नहीं कर सकता लेकिन बड़े नेता मिल बैठकर समय का भी निर्धारण करेंगे, किस जगह पर उनको रखने से पार्टी में मजबूती आएगी और लंबे समय से जो डिमांड चल रहा था ताकि पार्टी की मजबूती भी होगी और ठीक से चलेगी भी। 

9 अप्रैल तक मुख्यमंत्री पद पर बने रह सकते हैं नीतीश कुमार

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन करने और 16 मार्च को निर्विरोध निर्वाचित होने (यदि वोटिंग की नौबत नहीं आयी) के बाद भी नीतीश कुमार 9 अप्रैल तक मुख्यमंत्री रह सकते हैं क्योंकि 9 अप्रैल तक वर्तमान राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल है। ऐसे में इस बीच की अवधि में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी और ये तय होगा कि बिहार का नया सीएम कौन होगा। 

नीतीश कुमार करेंगे नामांकन

बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च यानी गुरुवार को है। नॉमिनेशन के आखिरी दिन एनडीए के सभी उम्मीदवारों का नॉमिनेशन होगा। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार सुबह 11.30 बजे अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।