1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार 10 फरवरी को साबित करेंगे बहुमत, इस दिन पेश होगा बजट

बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार 10 फरवरी को साबित करेंगे बहुमत, इस दिन पेश होगा बजट

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jan 30, 2024 07:33 pm IST,  Updated : Jan 30, 2024 07:40 pm IST

बिहार में 10 फरवरी से बजट सत्र का आगाज होगा। इसी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना विश्वासमत हासिल करेंगे। बजट सत्र एक मार्च तक चलेगा।

बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार- India TV Hindi
बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार Image Source : FILE- PTI

 पटनाः बिहार में एनडीए सरकार 10 फरवरी को बहुमत साबित करेगी। मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का 10 फरवरी को सुबह 11:30 बजे संयुक्त सदन में अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र का आगाज होगा। बिहार विधानसभा का बजट सत्र 10 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक चलेगा। 10 फरवरी को ही नीतीश सरकार विश्वास मत भी हासिल करेगी।

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पहले दिन पेश होगा

विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भी दिया गया है। ऐसे में 10 फरवरी से पहले अगर स्पीकर इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ मतदान भी होगा। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी सदन में पहले ही दिन पेश किया जाएगा। 12 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी जबकि बिहार सरकार का बजट 12 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा।

बजट सत्र में 12 बैठक होगी

इस बजट सत्र में कुल 12 बैठकें होंगी जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय को लेकर बिहार का बजट पेश किया जाएगा। इसके साथ-साथ सभी विभागों के बजट पेश किए जाएंगे। बता दें कि अभी हाल में ही नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाई है।

नीतीश कुमार पर कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने पुराने सहयोगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उनपर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए मंगलावार को कहा कि लोकतंत्र की जन्म भूमि माने जाने वाले बिहार में आज मौक़ापरस्ती, लोभ-लालच की राजनीति हावी हो गई है और यह आयाराम-गयाराम की राजनीतिक प्रयोगशाला बन गया है। दृश्यता कम होने के कारण अपने विमान के नहीं उतर पाने पर खरगे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ के क्रम में पूर्णिया में एक रैली को अपने एक वीडियो संदेश के जरिए संबोधित किया।

खरगे ने कहा, ‘‘बिहार लोकतंत्र की जन्म भूमि है। भगवान बुद्ध को यहीं ज्ञान मिला। यह महावीर और श्री गुरु गोबिंद सिंह की जन्मभूमि है। यह भूमि डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, मजहरूल हक, बाबू जगजीवन राम, जेपी और कर्पूरी ठाकुर से लेकर अनगिनत दिग्गजों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।