बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्वामी रामभद्राचार्य के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को संस्कृति, शास्त्र और शस्त्र के साथ जागना होगा। उन्होंने ममता बनर्जी की तुलना सोहराब वर्दी से की। इसके साथ सीमांचल में पीएफआई के आतंकी की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि मुस्लिम आतंकवाद रूप बदलकर काम कर रहा है, लेकिन वह बच नहीं पाएंगे। वहीं तेजस्वी यादव के द्वारा 243 सीटों पर लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि कोई कितना भी सीट लड़े एनडीए को मतलब नहीं। एनडीए एकजुट है और 243 सीट पर नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।
हिंदुओं को जागना होगा
गिरिराज सिंह ने कहा स्वामी रामभद्राचार्य महाराज हिंदू धर्म के बड़े धर्मगुरु हैं। उन्होंने बिहार के पुनौरा धाम में सीता की जन्मस्थली को कहा उनकी बात दुनिया ने माना। अगर वह कह रहे हैं तो सही बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में भी हिंदू को अब जागना ही होगा, अपनी संस्कृति के साथ जागना होगा। शास्त्र और शस्त्र के साथ जागना होगा और हिंदू एकता बनाए रखना होगा। क्योंकि हमने द बंगाल फाइल्स देखा। बंगाल फाइल्स देखने के बाद महसूस हुआ। सोहराब वर्दी ने जो हिंदुओं पर कत्लेआम किया आज भी सोहराब वर्दी की जगह ममता बनर्जी हैं। हिंदुओं का कत्लेआम मुर्शिदाबाद में कराए हैं, इसीलिए हिंदू को अब जागना होगा एक रहना होगा यह रामभद्राचार्य जी का संदेश सही है।
गजवा-ए-हिंद का सपना नहीं होगा पूरा
वहीं सीमांचल में पीएफआई के आतंकी की गिरफ्तारी पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जो गजवा ए हिंद का सपना है उसको पूरा करने के लिए मुस्लिम आतंकवाद पहले सिमी का नाम लिया फिर सिमी बंद हुआ फिर पीएफआई हुआ, फिर वह बंद हुआ, लेकिन अभी भी जगह-जगह चाहे किशनगंज में पकड़े हो चाहे देश के अन्य जगह वह रूप बदल ले लेकिन याद रखें बच नहीं पाएंगे। इसके अलावा तेजस्वी यादव द्वारा 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने पर गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव 243 लड़ लें, कांग्रेस 500 पर लड़ लें, एनडीए को इससे कोई लेना-देना नहीं है। एनडीए की सरकार बनेगी, एनडीए 243 सीट पर चुनाव लड़ेगी, नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगी और यह चट्टानी एकता के साथ लड़ेगी। (इनपुट- संतोष)
यह भी पढ़ें-
Live Accident: बाढ़ पर लोगों से बात कर रहा था YouTuber, तभी भरभराकर गिरी दीवार; कई लोग घायल