1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में भी लोकसभा चुनाव लड़ेगी राजभर की पार्टी, BJP से मांगी इतनी सीटें

बिहार में भी लोकसभा चुनाव लड़ेगी राजभर की पार्टी, BJP से मांगी इतनी सीटें

 Published : Nov 12, 2023 01:54 pm IST,  Updated : Nov 12, 2023 02:45 pm IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से विधानसभा में की गई विवादित टिप्पणियों पर भी राजभर ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं की मानसिकता उनके बयानों में स्पष्ट है।

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर।- India TV Hindi
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर। Image Source : X (@OPRAJBHAR)

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी यानी सुभासपा अब बिहार में भी लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना रही है। पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ओम प्रकाश राजभर ने I.N.D.I.A गठबंधन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये दल NDA के लिए कोई चुनौती नहीं हैं। राजभर ने आगे ये भी कह दिया कि विपक्षी गठबंधन के दल आपस में ही लड़ते रहते हैं। 

NDA  इतनी सीटों की मांग

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने पीटीआई को जानकारी दी कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन से कुल 5 सीटें मांगी हैं। इन 5 सीटों में से 3 उत्तर प्रदेश और दो बिहार के लिए हैं। तैयारियों के बारे में पूछे गए सवाल पर राजभर ने कहा कि हमारे लोग हमेशा जमीनी स्तर पर कार्य करते हैं। हम हमेशा चुनाव के लिए तैयार हैं।

नीतीश पर भी निशाना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से विधानसभा में की गई विवादित टिप्पणियों पर राजभर ने कहा कि विपक्षी नेताओं की मानसिकता उनके बयानों में स्पष्ट है। उन्होंने दावा किया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुभासपा की मजबूत पकड़ है। वहीं, अब पार्टी का लक्ष्य बिहार के निकटवर्ती क्षेत्रों में कुछ संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ना है। उन्होंने दावा किया कि 2019 और 2024 लोकसभा चुनाव में कोई खास अंतर नहीं है। 

2025 में 10 विधायकों का टारगेट

सुभासपा  अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने हाल ही में पटना के गांधी मैदान में रैली की थी। उन्होंने इस रैली को संबोधित करते हुए राजभर ने दावा किया था कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में 10 विधायक उनकी पार्टी के होंगे। उन्होंने आरोप लगाया था कि यूपी का जो हाल अखिलेश और मायावती ने किया था, वही हाल बिहार में लालू-नीतीश ने मिलकर किया है। (इनपुट: भाषा)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।