1. Hindi News
  2. बिहार
  3. आधी रात को पप्पू यादव के घर की हुई रेकी, जारी किया CCTV फुटेज; बताया जान का खतरा

आधी रात को पप्पू यादव के घर की हुई रेकी, जारी किया CCTV फुटेज; बताया जान का खतरा

 Edited By: Amar Deep
 Published : Nov 03, 2024 10:49 am IST,  Updated : Nov 03, 2024 02:24 pm IST

बिहार की पूर्णिया सीट से सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली से गिरफ्तार हुए शख्स को लेकर कहा है कि वह कौन है और किस गैंग से ताल्लुक रखता है, इस बार में उन्हें जानकारी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने अपने आवास की रेकी का एक वीडियो भी जारी किया है। उन्होंने अपनी जान का खतरा बताया है।

पप्पू यादव के घर की हुई रेकी।- India TV Hindi
पप्पू यादव के घर की हुई रेकी। Image Source : INDIA TV

पूर्णिया: सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि पप्पू यादव को धमकी देने वाले आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद पप्पू यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि उनके मधेपुरा स्थित आवास की रेकी की गई है। उन्होंने एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया है, जिसमें कुछ लोग उनके घर के बाहर दिख रहे हैं, जो बाद में कार से चले जाते हैं। वहीं पप्पू यादव ने कहा है कि मुझे 14 तारीख से लगातार धमकी दी जा रही है।

एक शख्स दिल्ली से गिरफ्तार

बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद पप्पू यादव को मोबाइल पर धमकी देने वाले एक शख्स को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि मुझे नहीं पता है कि पकड़ा गया शख्स कौन है या किस गैंग से ताल्लुक रखता है, लेकिन मुझे कई बार अलग-अलग नंबर से कॉल और एसएमएस के माध्यम से धमकी मिली है। उन्होंने कहा है कि मयंक नाम के एक शख्स का मलेशिया से बार बार फोन आता है  और कहता है मेरे रास्ते से हट जाओ नहीं तो जान से मार देंगे।

मधेपुरा आवास की हुई रेकी

सांसद पप्पू यादव ने आगे कहा है कि दो दिन पहले मेरे आवास मधेपुरा के खुर्दा में रेकी की गई है। साथ ही मेरे परिवार के लोग को भी धमकी दी जा रही है। पप्पू यादव ने दिल्ली से गिरफ्तार किए गए शख्स पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि गिरफ्तार किया गया युवक सिरफिरा है या अपने आप को छिपा रहा है। मलेशिया या कनाडा से अपने साली का नंबर लेकर फोन करना ये आश्चर्य की बात है। ऐसा मैं नहीं मानता हूं, लेकिन एक-दो धमकी नहीं बल्कि 14 तारीख से  लगातार धमकी दी जा रही है। (इनपुट- जेपी मिश्रा)

यह भी पढ़ें- 

CM योगी को जान से मारने की धमकी, कहा- 'बाबा सिद्दीकी जैसा हाल कर देंगे'; मांगा इस्तीफा

पवन कल्याण ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए की बड़ी पहल, पार्टी में बनाई अलग शाखा; दिया ये खास नाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।