1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना में कड़ाके की ठंड के चलते आठवीं तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

पटना में कड़ाके की ठंड के चलते आठवीं तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jan 12, 2025 09:07 pm IST,  Updated : Jan 12, 2025 09:22 pm IST

कड़ाके की ठंड के चलते जिलाधिकारी की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। आठवीं तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।

school close, cold- India TV Hindi
स्कूल बंद Image Source : FILE

पटना: पटना में मौसम ने एकाएक करवट बदल ली है। यहां हल्की हल्की बारिश हो रही है।  मौसम विभाग के अनुसार इससे ठंड में फिर से बढ़ोतरी होगी। कड़ाके की सर्दी और मौसम में बदलाव के चलते पटना जिले के आठवीं क्लास तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।

इस संबंध में पटना के डीएम ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए आदेश जारी कर दिया है। जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक आठवीं कक्षा से ऊपर तक के क्लास सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक संचालित होंगे। 

https://getapi.indiatvnews.com/doc/new-doc-01-12-2025-18.31-1-1-.pdf

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।