1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: घर के बाहर टहल रहा था शख्स, ग्राम प्रधान ने गोली मारकर की हत्या, जानिए क्या बोली पुलिस?

बिहार: घर के बाहर टहल रहा था शख्स, ग्राम प्रधान ने गोली मारकर की हत्या, जानिए क्या बोली पुलिस?

 Published : Jan 04, 2026 07:05 pm IST,  Updated : Jan 04, 2026 07:16 pm IST

40 वर्षीय शख्स को गोली मारने के बाद आरोपी ग्राम प्रधान मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीम ग्राम प्रधान की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने इस मामले में शुभम कुमार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

बिहार की राजधानी पटना से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पटना शहर के बाहरी इलाके में एक व्यक्ति की ग्राम प्रधान ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान धर्मवीर पासवान (40) के रूप में हुई है। ग्राम प्रधान द्वारा किसी का मर्डर किए जाने से गांव में सनसनी फैल गई।

शनिवार शाम की है ये घटना

मामले की अधिक जानकारी देतु हुए अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) आनंद कुमार सिंह ने कहा कि यह घटना शनिवार शाम बाढ़ ​​थाना क्षेत्र के जलगोविंद इलाके में हुई। भगत मुखिया (ग्राम प्रधान) ने पासवान को तब गोली मार दी, जब वह घर के बाहर टहल रहा था। 

मौके से फरार हुआ ग्राम प्रधान

एसडीपीओ ने कहा कि अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा, ‘सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पासवान को इलाज के लिए पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।’ 

पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि रविवार को पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में शुभम कुमार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी भगत मुखिया की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को घटना का कारण माना जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।