1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना के मरीन ड्राइव का एक और VIDEO आया सामने, बाइक पर सवार हो पिस्टल लहराती दिखी लड़की

पटना के मरीन ड्राइव का एक और VIDEO आया सामने, बाइक पर सवार हो पिस्टल लहराती दिखी लड़की

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Malaika Imam
 Published : Aug 19, 2023 11:24 pm IST,  Updated : Aug 21, 2023 10:00 am IST

पटना के मरीन ड्राइव पर बाइक स्टंट करने वालों से पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवती बेखौफ बाइक के पीछे खड़ी होकर दोनों हाथों में हथियार लहरा रही है।

पिस्टल लहराती युवती- India TV Hindi
पिस्टल लहराती युवती

बिहार की राजधानी पटना के जेपी गंगा पथ पर एक बार फिर बेखौफ होकर हथियार के साथ स्टंट करती एक लड़की का वीडियो सामने आया है। दोनों हाथों में हथियार लेकर लड़की उसे लहरा रही है। पटना के सेंट्रल एसपी वैभव शर्मा को जब इसकी भनक लगी, तो उन्होंने कहा कि हमने बाइक की पहचान कर ली है, वीडियो मरीन ड्राइव के नाम से प्रसिद्ध जेपी गंगा पथ का है। जल्द ही पुलिस एक्शन लेगी। पुलिस की मानें तो बाइक के नंबर की पहचान हो चुकी है और जल्द कार्रवाई होगी।

इंस्टाग्राम पर दिखा वीडियो 

दरअसल, रूही यदुवंशी के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी है, जिसमें कई सारे रील्स है। उसी पर हाल के दिनों में ये वीडियो बनाकर अपलोड किया गया है। जेपी गंगा पथ के फेज- 2 का उद्घाटन हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। कुछ दिन पहले इसी सड़क पर एक दूसरी लड़की का हथियार लहराते वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसे पुलिस ने ढूंढ़कर हिरासत में ले लिया था। हालांकि जांच में वीडियो में लड़की के हाथ में दिख रहा हथियार लाइटर निकला, इसलिए पुलिस ने सिर्फ फाइन करके उस लड़की को छोड़ दिया था। 

युवती की तलाश में पुलिस

अब देखना ये है कि फिलहाल वायरल हुई लड़की के हाथ में जो हथियार जैसी चीज दिख रही है, वो क्या है, पुलिस लड़की की तलाश कर रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का बाइक चला जा रहै, जबकि पीछे बैठी लड़की दोनों हाथ में पिस्टल जैसी चीज लहरा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।