1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना: NMCH के अधीक्षक डॉ. निर्मल कुमार सिन्हा को हटाया गया

पटना: NMCH के अधीक्षक डॉ. निर्मल कुमार सिन्हा को हटाया गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 21, 2020 10:00 pm IST,  Updated : Jul 22, 2020 12:29 am IST

पटना के कोविड समर्पित हॉस्पिटल NMCH के अधीक्षक डॉ. निर्मल कुमार सिन्हा को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है।

पटना: NMCH के अधीक्षक डॉ. निर्मल कुमार सिन्हा को हटाया गया- India TV Hindi
पटना: NMCH के अधीक्षक डॉ. निर्मल कुमार सिन्हा को हटाया गया Image Source : INDIA TV

पटना: पटना के कोविड समर्पित हॉस्पिटल NMCH के अधीक्षक डॉ. निर्मल कुमार सिन्हा को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह डॉ. विनोद कुमार को NMCH का नया अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी किया गया है। NMCH से लगातार कोरोना मरीजों और उनके रिश्तेदारों की ओर से शिकायतें आ रही थी। अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लग रहा था। अस्पताल के वार्ड में 2 से तीन दिन तक शव पड़े रहने की खबरें भी आ रही थी। 

आज इंडिया टीवी में आज की बात शो में भी यह दिखाया गया कि कैसे अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।इसके बाद सरकार की ओर से NMCH के अधीक्षक डॉ. निर्मल कुमार सिन्हा को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने का आदेश जारी किया गया है। उनकी जगह डॉ. विनोद कुमार को NMCH का नया अधीक्षक नियुक्त किया गया है। 

बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 198 की मौत

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 11 और व्यक्ति की मौत हो गयी । इसके साथ ही प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 198 हो गयी । इसके साथ ही इस रोग से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 28564 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को इसकी जानकरी दी । स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में तीन, भोजपुर एवं लखीसराय में दो—दो तथा भागलपुर, मुजफ्फरपुर, नालंदा एवं सारण जिले में एक—एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढकर 198 हो गयी।

बिहार में सोमवार को अपराहन 4 बजे से मंगलवार को 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1109 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अबतक इस रोग से संक्रमित मामले बढकर 28564 हो गये हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक जो 28564 मामले प्रकाश में आए उनमें पटना जिला के 4024, भागलपुर के 1780, मुजफ्फरपुर के 1267, सिवान के 1121, नालंदा के 1107, बेगूसराय के 1090, गया के 987, रोहतास के 983, पश्चिम चंपारण के 888, नवादा के 860, मुंगेर के 845, समस्तीपुर के 821, भोजपुर के 784, सारण के 752, मधुबनी के 717, खगडिया के 701, पूर्वी चंपारण के 677, गोपालगंज के 640, वैशाली के 627, पूर्णिया के 585, कटिहार के 578, दरभंगा के 540, सुपौल के 524, जहानाबाद के 505, लखीसराय के 499, बक्सर के 497, औरंगाबाद के 494, सहरसा के 416, बांका के 399, जमुई के 392, मधेपुरा के 382, किशनगंज के 370, शेखपुरा के 348, कैमूर के 315, अररिया के 300, अरवल के 292, सीतामढी के 277 तथा शिवहर जिले के 180 मामले शामिल हैं ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।