1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के लोगों को बिजली फ्री, राज्य में किस उपभोक्ता को कितनी मिली छूट? जानिए सबकुछ

बिहार के लोगों को बिजली फ्री, राज्य में किस उपभोक्ता को कितनी मिली छूट? जानिए सबकुछ

 Published : Aug 02, 2025 10:43 am IST,  Updated : Aug 02, 2025 10:46 am IST

बिहार में नीतीश सरकार ने राज्य के लोगों को बिजली के बिल में बड़ी राहत दी है। 1.67 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल से राहत दी गई है। जानिए राज्य में किस उपभोक्ता को बिजली बिल से कितनी छूट मिली है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PIXABAY

बिहार में नीतीश सरकार ने राज्य के लोगों को बिजली फ्री कर दी है। बिहार सरकार के मंत्रिमंडल ने राज्य के 1.67 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने को मंजूरी दी है। यह निर्णय 1 अगस्त 2025 से लागू हो गया है। इस बीच, बिहार के लोगों को मोबाइल पर बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी की तरफ से खास मैसेज आया है।

जानिए मैसेज में क्या कहा गया?

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) की ओर से कहा गया कि राज्य सरकार ने आपको बिजली बिल में और अधिक राहत देने के उद्देश्य से जुलाई महीने से प्रतिमाह 125 यूनिट तक घरेलू बिजली की खपत पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिए जाने का निर्णय लिया है। इसके आलोक में घरेलू उपभोक्ताओं के प्रीपेड बैलेंस से दैनिक आधार पर फिक्स्ड चार्ज की कटौती बंद कर दी गई है। 125 यूनिट से अधिक मासिक खपत करने पर फिक्स्ड चार्ज का समायोजन प्रीपेड मीटर के बैलेंस से महीने का बिजली बिल बनने पर किया जाएगा।

शेष राषि का करना होगा भुगतान

लोगों को ये मैसेज मोबाइल पर SBPDCL की ओर से दिया गया है। उपभोक्ताओं के जुलाई महीने के बिल में 125 यूनिट की राशि स्वतः समायोजित हो जाएगी। इसी प्रकार, पोस्टपेड उपभोक्ताओं के बिल में भी 125 यूनिट का शुल्क काटकर शेष राशि का भुगतान करना होगा। 

ऐसे समझिए गणित

यदि उपभोक्ता की बिजली की खपत 125 यूनिट से अधिक होती है, तो केवल अतिरिक्त यूनिट पर पहले से निर्धारित सब्सिडी दरों पर शुल्क लगेगा। उदाहरण के लिए, 200 यूनिट खपत पर 125 यूनिट मुफ्त होंगी और बाकी 75 यूनिट पर सामान्य दर लागू होगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।