1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मुंगेर पहुंचे पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- किसानों की जमीन और संपत्ति पर कांग्रेस की नजर

मुंगेर पहुंचे पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- किसानों की जमीन और संपत्ति पर कांग्रेस की नजर

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Apr 26, 2024 03:58 pm IST,  Updated : Apr 26, 2024 03:58 pm IST

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी मुंगेर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की पूरी नजर आपकी जमीन और संपत्ति पर है। कांग्रेस उसपर विरासत टैक्स लगाना चाहती है।

PM Narendra Modi campaigne in munger said Congress is keeping an eye on the land and property of far- India TV Hindi
मुंगेर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी Image Source : ANI

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चुनाव प्रचार करने के लिए बिहार को मुंगेर जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने चुनाव प्रचार किया और एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुंगेर संस्कृति और विरासत की भूमि है। दुनिया इस बात को मानती है कि यह समय भारत का है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंगराज कर्ण की इस भूमि को प्रणाम कर रहा हूं। मुंगेर की धरती स्वाभिमान की धरती है। विरासत की धरती है। इस क्षेत्र ने भारत की समृद्धि का वो दौर देखा है, जिसकी कई बार कल्पना तक मुश्किल हो जाती है।

दुनिया में बजा हिंदुस्तान का डंका

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज एनडीए सरकार भारत की वही समृद्धि लौटाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जतनी मजबूत सरकार भारत के लोग बनाएंगे, दुनिया को भी उतनी ही मजबूती मिलेगी। 10 साल में भारत की ये साख बढ़ी है। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। आज दुनिया के हर देश में हर भारतीय का गौरव हो रहा है। आज भारत का सम्मान बढ़ रहा है। यह सब मोदी के कारण नहीं हुआ है, यह सब आपके एक वोट के कारण हुआ है। आपके वोट की ताकत है, जिसने दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बजा दिया है।

लल्लन सिंह के लिए पीएम मोदी ने किया चुनाव प्रचार

इस दौरान पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस आपके लिए बड़ी मुसीबत लाने वाली है। कांग्रेस के शहजादे ने क हा है कि देश के हर परिवार की कमाई का सर्वे करेंगे। परिवार के पास छोटे-छोटे बचत के पैसे होते हैं। भ्रष्टाचार करके लोगों को तबाह करने वाले कांग्रेस की पूरी नजर आपकी संपत्ति पर पड़ गई है। कांग्रेस कहती है कि वह किसाने को जमीनों का सर्वे करेगी और विरासत टैक्स लगाएगी। वह कहते हैं कि हर परिवार का एक्स रे निकालेंगे। बता दें कि नीतीश कुमार एनडीए गठबंधन का भाग हैं। इस सीट से एनडीए ने लल्लन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है, जिसके लिए पीएम मोदी चुनाव प्रचार करने के लिए मुंगेर पहुंचे थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।