1. Hindi News
  2. बिहार
  3. PK ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान, कहा- वे मुझे धकिया दें, उनके बस की बात नहीं

PK ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान, कहा- वे मुझे धकिया दें, उनके बस की बात नहीं

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 06, 2024 02:05 pm IST,  Updated : Jun 06, 2024 02:05 pm IST

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर सियासी गलियारों में एक अलग ही हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव लड़ेंगे, तो आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार जैसे नेताओं के दांत खट्टे हो जाएंगे।

प्रशांत किशोर - India TV Hindi
प्रशांत किशोर Image Source : FILE PHOTO

जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार और देश के चर्चित चुनावी रणनीतिकार ने गुरुवार को कहा कि अगला विधानसभा चुनाव वे मजबूती से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जब चुनाव लड़ेंगे, तो आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार जैसे नेताओं के दांत खट्टे हो जाएंगे। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि वे मुझे धकिया दें, उनके बस की बात नहीं। बिहार में पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर ने कहा कि वे अगर जन सुराज व्यवस्था नहीं बनाएंगे, तो कल होकर समाज के लोग बोलेंगे कि प्रशांत किशोर गांवों-प्रखंडों में घूम रहे हैं, इनकी तो कोई ताकत ही नहीं है। मुझे नीतीश कुमार और लालू यादव धकिया नहीं सकते हैं।

"इन सब नेताओं के दांत खट्टे कर दूंगा"

उन्होंने कहा, "मैं अगर बिहार में लड़ने आया हूं तो इतनी ताकत के साथ लड़ूंगा कि इन सब नेताओं के दांत खट्टे कर दूंगा। पश्चिम बंगाल में आपने मेरा काम देखा होगा कि मैंने ही उनकी नस ढीली की थी। समाज में कई ऐसे लोग है,  जो लड़ने के लिए लड़ते हैं। हम उनमें से नहीं हैं।" पीके ने आगे कहा कि हम बिहार के लड़के हैं। देशभर का नेता जब चुनाव लड़ते हैं, तो मुझसे सलाह लेते हैं, तो ये नेता मेरा क्या करेंगे? एक बार समाज के लोग खड़े हो गए, तो जन-बल के आगे कोई बल खड़ा होने वाला नहीं है।

"जीतने का खाका भी दिमाग में लेकर आए हैं"

उन्होंने कहा कि अगर लड़ने आए हैं, तो इस बात को मानकर चलिए कि विजयी होने का खाका भी दिमाग में लेकर आए हैं। सोच समझ कर आए हैं, ये कठिन काम है। इसको करने में कितनी ताकत लगानी पड़ेगी, कितना पसीना बहाना पड़ेगा, कितनी व्यवस्था बनानी पड़ेगी और कितना संसाधन लगाना पड़ेगा। सब कुछ सोच-समझ कर व्यवस्था बनाने बिहार आए हैं। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि ये जितने नेता हैं ये सोच रहे हैं कि हम धकियाने वाले आदमी हैं, लेकिन वे गलतफहमी में हैं। हम लोग बड़े-बड़े लोगों के नाक में दम कर देते हैं। (IANS)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।