1. Hindi News
  2. बिहार
  3. "नीतीश कुमार बीमार, बिहार चलाने लायक नहीं, यदि स्वस्थ हैं तो मुझ पर मानहानि का केस करें", प्रशांत किशोर की चुनौती

"नीतीश कुमार बीमार, बिहार चलाने लायक नहीं, यदि स्वस्थ हैं तो मुझ पर मानहानि का केस करें", प्रशांत किशोर की चुनौती

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Malaika Imam
 Published : Jun 05, 2025 03:42 pm IST,  Updated : Jun 05, 2025 07:06 pm IST

प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि वे मानसिक तौर पर स्वस्थ्य नहीं हैं और बिहार चलाने लायक नहीं हैं।

प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार- India TV Hindi
प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार Image Source : PTI

छपरा: जनसुराज के संयोजक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मानसिक तौर पर स्वस्थ्य नहीं हैं और बिहार चलाने लायक नहीं हैं।

मुजफ्फरपुर कांड पर नीतीश को घेरा

सारण के छपरा में प्रेस वार्ता में प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर में दलित बेटी की बलात्कार और हत्या पर मुख्यमंत्री की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अभी तक नीतीश कुमार का कोई बयान नहीं आया है।

मुख्यमंत्री की चुप्पी पर उठाया सवाल

मुजफ्फरपुर रेप और मर्डर केस पर पत्रकारों के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं। यही वजह है कि मुजफ्फरपुर में निर्भया कांड से भी भयावह घटना होती है, लेकिन इस पर राज्य के मुख्यमंत्री की ओर से एक भी बयान नहीं आता है। यह कितना असंवेदनशील हालत है।

कहा- अगर मेरी बात गलत तो जेल भेजें

उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं। उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे बिहार का नेतृत्व कर सकें। वे इस पद पर रहने के लिए फिट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बात गलत है तो केस कर जेल भेजवा दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर वे स्वस्थ हैं, तो मुझ पर मानहानि का केस करें और कोर्ट में साबित करें कि वे मानसिक रूप से स्वस्थ हैं।

प्रशांत किशोर के बारे में

प्रशांत किशोर को 'पीके' के नाम से भी जाना जाता है। वह एक चुनावी रणनीतिकार और अब राजनीतिज्ञ हैं। उनका जन्म 1977 में बिहार के बक्सर में हुआ था। उन्होंने राजनीति में आने से पहले 8 वर्षों तक संयुक्त राष्ट्र के लिए काम किया। उन्होंने कई राजनीतिक दलों के लिए चुनावी अभियान तैयार किए और सफलता हासिल की, जिनमें 2014 लोकसभा चुनाव, 2015 बिहार विधानसभा चुनाव, 2021 पश्चिम बंगाल चुनाव, 2021 तमिलनाडु चुनाव शामिल हैं।

"जन सुराज" के संस्थापक

प्रशांत किशोर "जन सुराज" के संस्थापक हैं। उनका कहना है कि वो बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव लाना चाहते हैं। उन्होंने कुछ साल पहले चुनावी रणनीतिकार के तौर पर काम छोड़ दिया और बिहार में बदलाव लाने के उद्देश्य से "जन सुराज" अभियान शुरू किया।

ये भी पढ़ें-

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन हैं उनके पति

VIDEO: जनसभा में शामिल होने जा रही थीं पर्यावरणविद मेधा पाटकर, रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने किया डिटेन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।