1. Hindi News
  2. बिहार
  3. ...तो तेजस्वी यादव को चौंकाने जा रहे हैं प्रशांत किशोर? PK ने कर दिया बड़ा इशारा

...तो तेजस्वी यादव को चौंकाने जा रहे हैं प्रशांत किशोर? PK ने कर दिया बड़ा इशारा

 Published : Mar 06, 2025 04:12 pm IST,  Updated : Mar 06, 2025 04:21 pm IST

मोतिहारी पहुंचे प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर बिहार में उनकी पार्टी की सरकार बनी तो शपथग्रहण के एक घंटे के बाद ही शराबबंदी हटा ली जाएगी।

प्रशांत किशोर- India TV Hindi
प्रशांत किशोर Image Source : INDIA TV

मोतिहारी: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर तेजस्वी यादव की सीट राघोपुर से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। तेजस्वी के खिलाफ चुनाव लड़ने का संकेत उन्होंने गुरुवार को खुद किया। जन सुराज उदघोष यात्रा के तहत पूर्वी चंपारण पहुंचे प्रशांत किशोर ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर पार्टी तय करती है तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। पार्टी का फैसला ही अंतिम फैसला होगा।

पीके ने बताया कि राघोपुर से किसी कार्यकर्ता ने चुनाव लड़ने के लिए उनके नाम से आवेदन किया है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे। दरअसल, बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए जन सुराज पार्टी में आवेदन जारी है। बता दें कि राघोपुर से वर्तमान विधायक तेजस्वी यादव हैं और राघोपुर लालू परिवार का गढ़ माना जाता है।

बिहार में शराबबंदी अगर प्रभावी है तो बीजेपी अपने शासन वाले राज्यों में क्यों नहीं करतीः पीके

प्रशांत किशोर ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी अगर इतना अच्छा प्रभावी है तो पीएम मोदी पूरे देश और भाजपा शासित राज्यों में भी क्यों नहीं लागू कर देते हैं। शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने एक बार फिर कहा कि बिहार में शराबबंदी के नाम पर सिर्फ दुकान बंद है। शराब नहीं, होम डिलीवरी की जा रही है। शराबबंदी से ही विकास होता है तो पीएम मोदी को पूरे देश में शराबबंदी लागू कर देना चाहिए। कम से कम उत्तर प्रदेश में ही शराबबंदी लागू कर के देखे यह मिठाई सिर्फ बिहारवासियों को ही क्यों दिया जा रहा है?

पीके ने कहा कि शराबबंदी के कारण बिहार को हजार – लाखों  करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा और यह पैसा सिर्फ अफसर नेताओं और माफियाओं के हाथ में जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बिहार में बनती है तो सरकार बनने के एक घंटे बाद शराबबंदी खत्म कर दी जाएगी। 

रिपोर्ट:-अरविन्द कुमार, मोतिहारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।