1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के सरकारी स्कूल में अंडा चोरी करते पकड़े गए प्रिंसिपल, जिला शिक्षा अधिकारी ने लिया एक्शन, देखें-वीडियो

बिहार के सरकारी स्कूल में अंडा चोरी करते पकड़े गए प्रिंसिपल, जिला शिक्षा अधिकारी ने लिया एक्शन, देखें-वीडियो

 Published : Dec 19, 2024 07:42 am IST,  Updated : Dec 19, 2024 07:51 am IST

अंडा चोर प्रिंसिपल का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग आरोपी हेड मास्टर के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। वहीं प्रिंसिपल ने खुद पर लगे आरोप पर सफाई दी है।

 स्कूल में अंडा चोरी...- India TV Hindi
स्कूल में अंडा चोरी करते पकड़े गए प्रिंसिपल Image Source : INDIA TV

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वह अंडा चोरी करते देखे जा रहे हैं। दरअसल यह अंडा मिड डे मील के तहत बच्चों को बांटने के लिए आया था। जिसमें से कुछ अंडे प्रिंसिपल बैग में भरकर घर ले जाते पकड़े गए। जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी प्रिंसिंपल को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। 

अंडा बैग में भरकर ले जाते पकड़े गए प्रिंसिपल

यह हैरान करने वाला वीडियो हाजीपुर लालगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय रिखर का है। आरोप है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक सुरेश सहनी बच्चों के बीच बांटे जाने वाली मध्यान भोजन का अंडा बैग में भरकर घर ले जा रहे थे। स्कूल के ही एक टीचर ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। वायरल वीडियो 12 दिसंबर का बताया जा रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने लिखित में मांगा जवाब

वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने अंडा चोर हेड मास्टर से स्पष्टीकरण मांगा है। उचित जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जा सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद और स्कूल के कुछ छात्र और आसपास के ग्रामीण भी स्कूल पहुंचकर सुरेश सहनी से बहस किए और ऐसा न करने की चेतावनी दी। 

बता दें कि बिहार में कड़ाके ठंड पड़ रही है जिसको देखते हुए सरकार द्वारा मध्यान भोजन में बच्चों को उबला हुआ अंडा उपलब्ध करा रही है ताकि ठंड से राहत हो और बच्चों को प्रोटीन मिले। लेकिन स्कूल के प्रिंसिपल अपनी ही झोली भरने में लग गए।

आरोपी प्रिंसिपल ने आरोपों पर दी ये सफाई 

अपने बचाव में आरोपी प्रधानाध्यापक सुरेश सहनी का कहना है कि हम वह अंडा अपने साथ नहीं ले गए। खाना परसने वाली रसोइया को दे दिया था। वहीं, रसोईया ने साफ तौर पर कहा है कि हम अंडा ले जाकर ऑफिस में रख दिए थे। अंडा चोरी के मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक और रसोईया आमने-सामने हैं। 

जिला शिक्षा अधिकारी ने मांगा प्रिंसिपल से जवाब
Image Source : INDIA TVजिला शिक्षा अधिकारी ने मांगा प्रिंसिपल से जवाब

वैशाली जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापक और कार्यक्रम अधिकारी को साफ लिखित निर्देश दिया गया है कि आप जल्द ही इस वायरल वीडियो और खबर पर अपना स्पष्टीकरण दें। नहीं तो करवाई की जाएगी। 

रिपोर्ट- राजा बाबू, हाजीपुर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।