1. Hindi News
  2. बिहार
  3. राहुल गांधी ने कंपाउंडर को बताया ऑर्थोपेडिक सर्जन, भाजपा ने कहा- 'ये पीएम बनने का सपना देख रहे हैं'

राहुल गांधी ने कंपाउंडर को बताया ऑर्थोपेडिक सर्जन, भाजपा ने कहा- 'ये पीएम बनने का सपना देख रहे हैं'

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 07, 2025 07:41 pm IST,  Updated : Apr 07, 2025 07:44 pm IST

पटना में एक सभा के दौरान राहुल गांधी ने एक व्यक्ति को ऑर्थोपेडिक सर्जन कहकर संबोधित किया। उक्त व्यक्ति ने भी खुद को ऑर्थोपेडिक सर्जन ही बताया। हालांकि भाजपा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि वह एक कंपाउंडर को ऑर्थोपेडिक सर्जन कह रहे हैं और वो देश का पीएम बनने का सपना देख रहे हैं।

संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल हुए राहुल गांधी।- India TV Hindi
संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल हुए राहुल गांधी। Image Source : RAHUL GANDHI/YT

पटना: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में सभी दलों के नेता अपनी तैयारी में लगे हुए हैं। इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पटना पहुंचे। यहां कांग्रेस की प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों के साथ पार्टी के राज्य मुख्यालय में राहुल गांधी ने चर्चा की। राहुल गांधी ने पटना में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति को ऑर्थोपेडिक सर्जन कहे जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। ये व्यक्ति राहुल गांधी की सभा में पहुंचा था, जिसे राहुल गांधी ने भी ऑर्थोपेडिक सर्जन बताया और उसने भी खुद को ऑर्थोपेडिक सर्जन ही कहा। हालांकि भाजपा का कहना है कि ये व्यक्ति एक कंपाउंडर है। 

राहुल गांधी ने कहा ऑर्थोपेडिक सर्जन

दरअसल, पटना में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन का पूरा वीडियो राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया है। इस वीडियो के 25:40 मिनट पर कार्यक्रम के उद्घोषक ने के पी सिंह नाम के व्यक्ति को ऑर्थोपेडिक सर्जन बताते हुए कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए बुलाया। इसके बाद मंच पहुंचे के पी सिंह ने भी अपने भाषण में खुद को ऑर्थोपेडिक सर्जन बताया। इसके बाद इसी वीडियो में 50:14 मिनट पर राहुल गांधी ने भी के पी सिंह नाम के व्यक्ति को बुलाया और कई बार उन्हें ऑर्थोपेडिक सर्जन बताया। हालांकि भाजपा का कहना है कि जिस व्यक्ति को राहुल गांधी ऑर्थोपेडिक सर्जन बता रहे हैं वह बेगूसराय में एक डॉक्टर के यहां कंपाउंडर हुआ करता था। 

भाजपा ने बताया कंपाउंडर

इसे लेकर भाजपा नेता नीरज कुमार ने कहा, 'राहुल गांधी को हम पप्पू क्यों कहते हैं? आज के भाषण से यह स्पष्ट हो जाएगा। दरअसल, राहुल गांधी मंच पर जिस व्यक्ति को ऑर्थोपेडिक सर्जन बता रहे थे वो शख्स ऑर्थोपेडिक सर्जन या डॉक्टर नहीं बल्कि वो कांग्रेस की नेतागिरी में है। वह एक ऑर्थोपेडिक डॉक्टर के यहां बेगूसराय में कंपाउंडर हुआ करते थे। राहुल गांधी को डॉक्टर और कंपाउंडर के बीच फर्क नहीं पता है और वो देश का पीएम बनने का सपना देख रहे हैं। आप ये तमाशा बंद करिए। या फिर अगर आप बीजेपी के स्टार प्रचारक बने रहना चाहते हैं तो बने रहिए। मैं आपकी भलाई के लिए कहता हूं आप नेता प्रतिपक्ष हैं तो देश आपसे गंभीरता की उम्मीद रखता है।'

यह भी पढ़ें- 

नवरात्रि में कन्या पूजन के लिए गई बच्ची के साथ हैवानियत, रेप के बाद कर दी हत्या; कार में मिला शव

नवरात्रि पर वेज की जगह भेजी नॉनवेज बिरयानी, रेस्टोरेंट पर जानबूझकर ऐसा करने का आरोप; देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।