1. Hindi News
  2. बिहार
  3. राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में उठा बाइक विवाद, सुरक्षाकर्मियों ने कई लोगों से मांगी बाइक, वापस नहीं लौटाया

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में उठा बाइक विवाद, सुरक्षाकर्मियों ने कई लोगों से मांगी बाइक, वापस नहीं लौटाया

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 31, 2025 02:51 pm IST,  Updated : Aug 31, 2025 03:18 pm IST

27 अगस्त को राहुल गांधी की बुलेट यात्रा दरभंगा से गुज़री थी। इस दौरान सुरक्षा कारणों से सुरक्षाकर्मी आनन-फानन में कई लोगों से उनकी मोटरसाइकिल ले गए।

Rahul Gandhi, Congress- India TV Hindi
राहुल गांधी Image Source : PTI

दरभंगा: दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एक नया विवाद सामने आया है। राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने यात्रा के दौरान कई लोगों से बाइक ले ली। इनमें से कुछ बाइक रास्ते में गिरी पाई गईं, लेकिन एक बाइक अब तक नहीं मिली है।

27 अगस्त को दरभंगा से गुजरी थी यात्रा

बता दें कि 27 अगस्त को राहुल गांधी की बुलेट यात्रा दरभंगा से गुज़री थी। इस दौरान सुरक्षा कारणों से सुरक्षाकर्मी आनन-फानन में कई लोगों से उनकी मोटरसाइकिल ले गए। कुछ बाइक बाद में रास्ते में गिरी पाई गईं। लेकिन एक बाइक का अब तक पता नहीं चल पाया है।

बाइक मालिक परेशान

बाइक मालिक परेशान है और सुरक्षाकर्मियों से लेकर कांग्रेस नेताओं और पुलिस प्रशासन तक फरियाद कर रहा है। बावजूद इसके, बाइक अब तक नहीं मिली है। अब देखना होगा कि इस मामले में आखिरकार किसे जिम्मेदार ठहराया जाता है और पीड़ित को कब तक उसकी बाइक वापस मिलती है।

बिहार से क्रांति की शुरुआत- राहुल गांधी

उधर, शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बिहार से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ रूपी क्रांति शुरू हुई् है, जो पूरे देश में फैलने जा रही है। गांधी ने ने अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान भोजपुर में आयोजित एक सभा में यह दावा भी किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘‘बिहार का चुनाव चोरी नहीं करने दिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने में बिहार के करोड़ों युवाओं ने यात्रा में अपनी ताकत लगाई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘बिहार से ही क्रांति शुरू होती है। आपने दिखाया कि बिहार से ही यह क्रांति, वोटर अधिकार यात्रा शुरू हुई और यह पूरे देश में फैलने जा रही है।’’ 

अधिकार और भविष्य की चोरी-राहुल गांधी

उन्होंने कहा, ‘‘यह चोरी सिर्फ आपके वोट की नहीं, बल्कि आपके अधिकार की चोरी है और आपके भविष्य की चोरी है।’’ राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी, भाजपा और आरएसएस, ‘‘अदाणी और अंबानी की सरकार चलाते हैं,’’ इसलिए वे चाहते हैं कि गरीबों की आवाज इस देश में नहीं सुनी जाए और दबाई जाए। उन्होंने कहा, ‘‘हमने साफ कह दिया कि पूरे देश में गरीब युवाओं की आवाज गूंजेगी और हम बिहार में एक वोट भी चोरी नहीं होने देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम बिहार का चुनाव इनको चोरी नहीं करने देंगे।’’

रिपोर्ट- दरभंगा, जितेंद्र कुमार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।