1. Hindi News
  2. बिहार
  3. RJD विधायक सुधाकर सिंह के घर पर हुई चोरी, बाथरूम में लगे नल भी ले गए चोर, जूतों को भी नहीं छोड़ा

RJD विधायक सुधाकर सिंह के घर पर हुई चोरी, बाथरूम में लगे नल भी ले गए चोर, जूतों को भी नहीं छोड़ा

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Feb 02, 2023 11:32 am IST,  Updated : Feb 02, 2023 11:43 am IST

राष्ट्रीय जनता दल के विधायक सुधाकर सिंह के घर पर चोरी हो गई है। चोरों ने विधायक आवास के 2 बाथरूम में लगे नल तक चुरा लिए हैं। इसके अलावा चोर बेल्ट, जूता, बर्तन वगैरह भी ले गए हैं।

RJD MLA Sudhakar Singh- India TV Hindi
राष्ट्रीय जनता दल के विधायक सुधाकर सिंह Image Source : FACEBOOK/SUDHAKAR SINGH

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के विधायक सुधाकर सिंह के घर पर चोरी हो गई है। चोरों ने विधायक आवास की पहली मंजिल का दरवाजा तोड़कर चोरी की है। चोरों ने ग्राउंड फ्लोर के 2 बाथरूम में लगे नल के अलावा बेल्ट, जूता, बर्तन वगैरह की भी चोरी की है। बता दें कि सुधाकर सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र में हैं और कोतवाली थाना में FIR दर्ज कराई गई है। 

बता दें कि सुधाकर सिंह बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार हमलावर रवैया अपनाए हुए हैं। इसी बीच उनके घर में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया है। दरअसल सुधाकर सिंह को 14/3 MLA फ्लैट आवंटित है। उनके इसी फ्लैट में चोरों ने हाथ साफ किया है। इस आवास में ताला बंद था और चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। सुधाकर सिंह ने इस चोरी को लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

कौन हैं सुधाकर सिंह?

सुधाकर सिंह आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं। उन्होंने पिछले साल अगस्त में बनी महागठबंधन सरकार में कृषि मंत्री का पद संभाला था। हालांकि उन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ चोरों के सरदार वाला बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें पद से हटना पड़ा था। ॉ

ऑस्ट्रेलिया के करेंसी नोटों पर अब नहीं होगी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तस्वीर, ये है वजह 

यूपी में भी 'ठठरी बारेंगे' बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, इंडिया टीवी से कह दी ये बड़ी बात

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।