1. Hindi News
  2. बिहार
  3. रोहतास सरपंच हत्याकांड में भतीजा ही निकला हत्यारा, घर में घुसकर बरसाई थीं गोलियां

रोहतास सरपंच हत्याकांड में भतीजा ही निकला हत्यारा, घर में घुसकर बरसाई थीं गोलियां

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 21, 2024 11:54 pm IST,  Updated : Sep 21, 2024 11:54 pm IST

आरोपी भतीजा मानसिक रूप से कमजोर था और उसका इलाज रांची के मानसिक अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक विवाद या मानसिक अस्थिरता के कारण यह वारदात हुई।

Murdrer and victim- India TV Hindi
हत्यारा भतीजा (बाएं) म-तक सरपंच (दाएं) Image Source : INDIA TV

बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल अंतर्गत शिवपुर गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। भतीजे ने अपने चाचा को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम सतीश कुमार सिंह था, जो गांव के सरपंच और प्रखंड संघ के अध्यक्ष थे। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अब तक हत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी भतीजा मानसिक रूप से कमजोर था और उसका इलाज रांची के मानसिक अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक विवाद या मानसिक अस्थिरता के कारण यह वारदात हुई।

पुलिस बल मौके पर मौजूद

घटना के तुरंत बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि गांव में किसी प्रकार की और अप्रिय घटना न हो।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और हथियार भी बरामद हो गया  है। पुलिस ने बताया कि इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध है और परिवार में शोक का माहौल है। 58 वर्ष के सतीश कुमार सिंह गांव के सरपंच होने के साथ ही प्रखंड संघ के अध्यक्ष भी थे और गांव में उनकी अच्छी प्रतिष्ठा थी।

(रोहतास से राजन सिंह की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।