Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'JDU में मचेगी भगदड़, नहीं तो दे दूंगा इस्तीफा', जहानाबाद के राजद सांसद सुरेंद्र यादव ने जेडीयू को लेकर कसा तंज

'JDU में मचेगी भगदड़, नहीं तो दे दूंगा इस्तीफा', जहानाबाद के राजद सांसद सुरेंद्र यादव ने जेडीयू को लेकर कसा तंज

Edited By: Kajal Kumari @lallkajal Published : Mar 17, 2026 08:57 pm IST, Updated : Mar 17, 2026 08:57 pm IST

बिहार के सीएम नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाने वाले हैं और बिहार को अब नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। इसे लेकर राजद नेता सुरेंद्र यादव ने जदयू को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा, देखिएगा जदयू में अब भगदड़ मचेगी, नहीं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।

राजद नेता ने जदयू पर कसा तंज- India TV Hindi
Image Source : REPORTER राजद नेता ने जदयू पर कसा तंज

जहानाबाद: अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर जहानाबाद के राजद सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जेडीयू और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। इफ्तार पार्टी में शामिल होने पहुंचे सांसद ने केसी त्यागी के इस्तीफे को जेडीयू के अंत की शुरुआत बताते हुए एक ऐसी भविष्यवाणी कर दी है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। ​केसी त्यागी के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने कहा कि वह त्यागी जी का व्यक्तिगत सम्मान करते हैं, लेकिन अब जेडीयू ताश के पत्तों की तरह ढहने वाली है। उन्होंने बड़ी चुनौती देते हुए कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए, जेडीयू में बहुत जल्द भगदड़ मचने वाली है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं खुद सांसद पद से इस्तीफा दे दूंगा और राजनीति छोड़ दूंगा।

देखें वीडियो

बिहार में डर पैदा करने वालों का राज है

वहीं ​उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल के विकसित बिहार वाले बयान पर तंज कसते हुए सुरेंद्र यादव ने कहा कि जब भी विपक्ष जनता की आवाज उठाता है, तो उसे जंगलराज का नाम दे दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि 25 साल के शासन के बावजूद बिहार में आज भी जंगलराज बरकरार है और डर पैदा करने वालों का राज है। और यही असली जंगलराज है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष सिर्फ जंगलराज का हौव्वा बनाकर चुनाव जीतने की रणनीति पर काम कर रहे है और चुनाव जीतते है। ​राजद सांसद यही नही रुके उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने सवाल दागते हुए कहा कि ​प्रधानमंत्री को प्रेस कॉन्फ्रेंस से परहेज क्यों करते हैं? 11 साल से केंद्र में सरकार है, लेकिन प्रधानमंत्री ने आज तक एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को बंद कमरों से बाहर निकलकर जनता के सीधे सवालों का सामना करना चाहिए।

(जहानाबाद से मुकेश की रिपोर्ट)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement