1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पुलिस अधीक्षक ने एक साथ 75 अधिकारियों की सैलरी रोकी, चेतावनी के बाद भी नहीं सुधर रहे थे

पुलिस अधीक्षक ने एक साथ 75 अधिकारियों की सैलरी रोकी, चेतावनी के बाद भी नहीं सुधर रहे थे

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Aug 18, 2024 12:59 pm IST,  Updated : Aug 18, 2024 12:59 pm IST

75 पुलिस पदाधिकारियों को बार-बार चेतावनी दी जा रही थी। इनकी कार्य शैली पर असर पर रहा था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने एक्शन लिया है।

Upendra Verma- India TV Hindi
पुलिस अधीक्षक उपेंद्र वर्मा Image Source : INDIA TV

पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने एक साथ 75 पुलिस अधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी है। उन्होंने इन सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अब भी सुधार नहीं होता है तो आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इन पुलिस अधिकारियों की घोर लापरवाही सामने आई है, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है।

जिले के कई थानों की पुलिस की कार्य शैली से लोग परेशान हैं। लगातार हो रही अपराध की घटना और उसकी अनुशंधान में देरी हो रही है। इसके लिए कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बावजूद इन पुलिस अधिकारियों पर कोई असर नहीं हो रहा था। इसी वजह से इनके खिलाफ एक्शन लिया गया है। सैलरी रोकने का फरमान पुलिस अधीक्षक ने जारी किया है। उन्होंने बताया कि दर्ज होने वाले मामलों के निष्पादन में  जिले के 75 पुलिस पदाधिकारियों  को बार-बार चेतावनी दी जा रही थी। इनकी कार्य शैली से अनुसंधान पर असर पर रहा था। कई बार मामले के निष्पादन में  शिथिलता बरती जा रही थी। 

निलंबित हो सकते हैं लापरवाह अधिकारी

एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने एक साथ 75 पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया है। एसपी के आदेश के बाद इन सभी पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है। वेतन रोकने के बाद भी सुधार नहीं हुआ तो और भी कड़े  एक्शन लिए जाने के संकेत पुलिस अधीक्षक ने दिए हैं। लापरवाह अधिकारियों को निलंबित भी किया जा सकता है।

मरंगा थाने के आठ अधिकारियों पर कार्रवाई

एसपी ने जिन पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया है, उसमें सबसे अधिक शहर के प्रमुख मंरगा थाने के हैं। यहां के आठ पुलिस पदाधिकारी, बड़हरा कोठी एवं टीकापट्टी तथा भवानीपुर के सात-सात पुलिस पदाधिकारी, मुफ्फसिल एवं अमौर थाना के छह-छह पुलिस पदाधिकारियों की सैलरी रोक दी गई है। उनके अलावा केनगर थाना के चार, कसबा थाना के तीन, सदर थाना के तीन, सहायक खजांची थाना के चार, रूपौली थाने के तीन, रौटा थाने के चार पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर रोक लगाई गयी है। 

लंबे समय से लंबित हैं कई मामले

चंपानगर एवं श्रीनगर थाना के दो-दो पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर भी रोक लगाई गयी है। इन अनुसंधानकर्ताओं के पास कई मामले लंबे समय से लंबित है तथा निष्पादन के बाद भी इन सभी अनुसंधान कर्ता द्वारा आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित नहीं किया गया है।

(पूर्णिया से जेपी मिश्रा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

कोलकाता के बाद अब मुंबई, महिला डॉक्टर के साथ गाली-गलौज और मारपीट, मरीज- तीमरदारों के खिलाफ केस दर्ज

 बड़ी खबर: झारखंड में चुनाव से पहले सीएम हेमंत को तगड़ा झटका, भाजपा में शामिल हो सकते हैं चंपई सोरेन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।