1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कोलकाता के बाद अब मुंबई, महिला डॉक्टर के साथ गाली-गलौज और मारपीट, मरीज- तीमरदारों के खिलाफ केस दर्ज

कोलकाता के बाद अब मुंबई, महिला डॉक्टर के साथ गाली-गलौज और मारपीट, मरीज- तीमरदारों के खिलाफ केस दर्ज

 Reported By: Dinesh Mourya, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 18, 2024 11:22 am IST,  Updated : Aug 18, 2024 11:37 am IST

मुंबई के अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई मारपीट को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल के अंदर का सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।

महिला डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला- India TV Hindi
महिला डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला Image Source : PTI

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई जघन्य घटना के बाद भी मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट के मामले कम नहीं हो रहे हैं। मुंबई में सायन अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मरीज के परिजनों ने महिला के डॉक्टर संग गाली गलौज और मारपीट की है।

जख्मी हालत में अस्पताल आया था मरीज

पीड़ित महिला डॉक्टर का आरोप है कि देर रात एक शख्स जख्मी हालत में सायन अस्पताल आया था। इस शख्स को गहरी चोटें लगी हुई थी। इस मरीज के साथ एक महिला भी थी। इलाज के दौरान किसी बात पर मरीज और उसके परिजन गुस्सा हो गए। उन्होंने महिला डॉक्टर के साथ बदतमीजी शुरु की दी। महिला डॉक्टर को गालियां दी और उसके साथ मारपीट भी की है।

डॉक्टरों ने आरिपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया

जब तक अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड वॉर्ड में पहुंचे, तब तक मरीज और उसके परिजन वहां से फरार हो चुके थे। अब सायन अस्पताल के डॉक्टर्स आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए सायन पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही फरार मरीज और तीमारदारों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अलग से टीम भी बनाई है। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही फरार मरीज और तीमारदारों को गिरफ्तार कर लेंगे। सभी आरोपियों से इस मामले में कड़ाई से पूछताछ की जाएगी और कानूनी रूप से सजा भी दी जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।