1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मधुबनी में आर्म्स एक्ट के आरोपी रौशन यादव की जेल में संदिग्ध मौत, परिजनों से मिले प्रशांत किशोर

मधुबनी में आर्म्स एक्ट के आरोपी रौशन यादव की जेल में संदिग्ध मौत, परिजनों से मिले प्रशांत किशोर

 Published : Aug 16, 2026 05:01 pm IST,  Updated : Aug 16, 2026 05:02 pm IST

बिहार के मधुबनी जिले में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार रौशन यादव की जेल के अंदर फंदे से लटकने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें न्याय का भरोसा दिया।

मधुबनी जेल में कैदी की संदिग्ध मौत- India TV Hindi
मधुबनी जेल में कैदी की संदिग्ध मौत Image Source : INDIA TV

बिहार के मधुबनी जिले में आर्म्स एजट के तहत गिरफ्तार रौशन यादव की जेल के अंदर फंदे से लटककर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि घटना की गहन जांच होनी चाहिए ताकि मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके। घटना की जानकारी मिलने के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। 

प्रशांत किशोर ने पारदर्शी जांच की मांग की

प्रशांत किशोर पीड़ित परिवार के साथ मधुबनी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मिले और मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की। प्रशांत किशोर ने कहा कि परिवार का इल्ज़ाम है कि रौशन यदाव को 27 मई को गिरफ्तार किया गया और परिवार को कागज़ पर लिखकर सुचना नहीं दी गई 

परिवार को हत्या का अंदेशा 

एसएसपी ने प्रशांत किशोर और मृतक के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। हालांकि, मौत जेल के अंदर हुई है और डीएम स्तर से मामले की जांच की जा रही है। जेल प्रशासन आत्महत्या बता रही है वहीं परिजन हत्या बता रही है। परिजनों ने बताया रहिका थाना द्वारा गिरफ्तार कर कई दिनों तक थाने में रखकर पीटा भी गया था।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिपोर्ट

फिलहाल रौशन यादव की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व प्रशासन की जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी। इस घटना के बाद परिजन न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं, जबकि प्रशासन निष्पक्ष जांच का भरोसा दे रहा है।

मधुबनी से राघव मिश्रा की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।