1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नालंदा में किशोर की धारदार हथियार से हत्या, जानने वाले के घर से मिली लाश

नालंदा में किशोर की धारदार हथियार से हत्या, जानने वाले के घर से मिली लाश

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 09, 2022 02:48 pm IST,  Updated : Nov 09, 2022 02:48 pm IST

नालंदा जिले में एक 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है। मामले में अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।

किशोर की हत्या- India TV Hindi
किशोर की हत्या Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

बिहार के नालंदा से हत्या का मामला सामने आया है। जिले में एक 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मृतक की पहचान जिले के दीप नगर थाना के तहत महानंदपुर गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। मामले में अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।  

किशोर शाम तक घर नहीं लौटा

चाचा रंजीत कुमार ने बताया, "अर्जुन महतो नाम का एक व्यक्ति हमारे आवास पर आया और मंगलवार को सोनू को अपने घर ले गया। जब वह शाम तक नहीं लौटा, तो हमने तलाशी शुरू की। जब हम अर्जुन महतो के घर पहुंचे, तो दरवाजे पर गले पर गला घोंटने के निशान और चाकू के घाव के साथ सोनू की लाश मिली थी।"

'अर्जुन के घर पहुंचे तो खून बिखरा था'

रंजीत कुमार ने कहा, "शव पर कई घाव थे। आरोपी ने उसे बेरहमी से पीटा, गला घोंट दिया और कई बार चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। हमने तुरंत स्थानीय पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया।" रंजीत कुमार ने कहा, जब हम अर्जुन महतो के घर पहुंचे तो खून बिखरा हुआ था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया 

दीप नगर थाने के एसएचओ एस. के. जायसवाल ने बताया, "हमने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने लिखित शिकायत की है, लेकिन उन्होंने किसी व्यक्तिगत दुश्मनी का जिक्र नहीं किया है। शुरुआती जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। आरोपी घटना स्थल से भाग गए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।